Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर FBI ने मारा 'छापा', 13 घंटे की तलाशी के बाद छह गोपनीय दस्तावेज जब्त

January 23, 2023 06:14 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

वाशिंगटन, 22 जनवरीः FBI ने डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के आवास की तलाशी ली और गोपनीय दस्तावेज के तौर पर चिह्नित छह दस्तावेज बरामद किए। विभाग ने बाइडन के कुछ हस्तलिखित नोट भी अपने कब्जे में लिए। राष्ट्रपति के वकील बॉब बाउर ने यह जानकारी दी। बाउर ने शनिवार को बताया कि न्याय विभाग ने शुक्रवार को बाइडन के विलमिंग्टन स्थित आवास की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि यह तलाशी करीब 13 घंटे तक चली।

बाउर ने एक बयान में कहा कि न्याय विभाग ने ‘‘अपनी जांच के दायरे में मानी जा सकने वाली सामग्री को कब्जे में ले लिया, जिनमें गोपनीय दस्तावेज के तौर पर चिह्नित दस्तावेज और अन्य सामग्री शामिल हैं। इनमें से कुछ सामग्री राष्ट्रपति (बाइडन) की सीनेट सदस्य और उपराष्ट्रपति के तौर पर सेवाओं के समय की हैं।’’ बयान के मुताबिक, अभियोजकों ने ‘‘उपराष्ट्रपति के तौर पर बाइडन के कार्यकाल के दौरान उनके व्यक्तिगत रूप से हस्तलिखित नोट भी आगे की समीक्षा के लिए अपने कब्जे में ले लिए हैं।’’

biden fbi

दस्तावेजों की खोज के लिए पहुंची FBI।

लाइब्रेरी में मिले थे दस्तावेज

जो बाइडेन के वकीलों को लगभग एक सप्ताह पहले उनके घर की लाइब्रेरी में छह गोपनीय दस्तावेज मिले थे। ये दस्तावेज उनके उपराष्ट्रपति कार्यकाल के समय से जुड़े थे। दस्तावेजों की खोज अमेरिका में एक राजनीतिक मुद्दा बन गया था। क्योंकि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के घर पर भी छापेमारी की गई थी और गोपनीय दस्तावेज जब्त किए गए थे। बाइडेन के लिए ये दस्तावेज सिरदर्द बन गए थे और ट्रंप से जुड़ी जांच को जटिल बना दिया था। इसे देखते हुए FBI ने तलाशी की है।

क्या कहा बाइडेन ने

बाइडेन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमें कई दस्वावेज गलत जगहों पर मिले हैं। हमने तुरंत इन्हें आर्काइव और जस्टिस डिपार्टमेंट को सौंप दिया है।' बाइडेन ने आगे कहा कि वह पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और इस मामले का जल्द ही हल निकालना चाहते हैं। जिस दौरान घर की तलाशी ली गई तब राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। अभी ये नहीं पता चला है कि क्या FBI बाकी जगहों पर सर्च करेगी या नहीं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss