Saturday, August 15, 2026
BREAKING
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव: 80वां स्वतंत्रता दिवस माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 160 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ असैन्य बाजार के लिए पेश की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अगस्त, 2026 लाल किले से पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम् राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को वार्षिक रिपोर्ट-2024-25 प्रस्तुत की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने के लिए विकसित ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया

पंजाब

पाक से आया हेक्साकॉप्टर ड्रोन मार गिराया, 5 KG हेरोइन बरामद, पुलिस व BSF ने की संयुक्त कार्रवाई

January 23, 2023 06:53 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 22 जनवरीः पंजाब पुलिस व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त अभियान में शनिवार और रविवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कक्कड़ में पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आए एक अति आधुनिक हेक्साकॉप्टर ड्रोन को 12 राउंड फायरिंग कर मार गिराया। साथ ही पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

दो लोगों को भी मौके से हिरासत में लिया है, जो कि भागने की फिराक में थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत अमृतसर ग्रामीण के लोपोके पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

दो महीने मेें पुलिस और बीएसएफ ने यह छठा ड्रोन मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार-रविवार देर रात भारत - पाक सीमा पर ड्रोन की गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियों ने नोट की थी। इसके बाद अमृतसर ग्रामीण जिले की पुलिस टीम ने तुरंत बीएसएफ के साथ इनपुट सांझा किए। इसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया।

साथ ही ड्रोन को मार गिराया है। जांच में सामने आया कि 10 लाख रुपये की कीमत वाला यह हाईब्रिड 6 पंखों वाला ड्रोन यूएसए और चीन में निर्मित पार्टाें को मिलाकर बनाया था। यह लंबे समय तक चलने वाले बैटरी बैकअप और इन्फ्रारेड-आधारित नाइट विजन कैमरा और जीपीएस सिस्टम सहित हाई-टेक सुविधाओं से लैस की।
 
एसएसपी अमृतसर ग्रामीण स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को राउंडअप किया है । उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से खेप भेजने वाले पाक तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने यह हेरोइन बरामद करनी थी।

दो महीने में छह ड्रोन बरामद

 29 नवंबर, 2022 - तरनतारन के खेमकरण में सीमा चौकी (बीओपी) हरभजन के अधिकार क्षेत्र में हेरोइन के छह पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 6.68 किलोग्राम था।

  • 30 नवंबर, 2022- तरनतारन के खलरा के गांव वन तारा सिंह के इलाके से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया
  • 2 दिसंबर, 2022 - तरनतारन के खेमकरण इलाके से 5.60 किलो वजनी हेरोइन के पांच पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।
  • 4 दिसंबर, 2022 - तरनतारन में सीमा चौकी (बीओपी) कालिया के क्षेत्र से हेरोइन के तीन पैकेटों से लदा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 3.06 किलोग्राम था।
  • 25 दिसंबर, 2022 - अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा 10 किलो हेरोइन के साथ 20 लाख रुपये मूल्य का एक डीजेआई श्रृंखला यूएसए निर्मित हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया
  • 22 जनवरी, 2023 - अमृतसर ग्रामीण में बीओपी कक्कड़ के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया
 
 
 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss