Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

'मेयर बीजेपी का ही होगा', पार्टी का दावा, AAP ने कहा- कार्य सूची का पालन करें

January 24, 2023 06:48 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 23 जनवरीः दिल्ली में 24 जनवरी को MCD के लिए मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होना है. लंबे समय से विवादों में चल रहे इस चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. दरअसल इससे पहले 6 जनवरी को मेयर का चुनाव होना था लेकिन इस दौरान हुए भारी हंगामे और तोड़फोड़ के चलते चुनाव तो दूर पार्षदों की शपथ तक नहीं हो पाई.  

यही वजह है कि इस बार दोबारा जब चुनाव की तारीख नजदीक आई है, तो लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि दिल्ली में मेयर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो भी पाएगा या नहीं. हालांकि इस बार मेयर चुनाव के लिए निगम और सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. खास तौर पर AAP और BJP ने इस बार किसी भी हालत में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की ठान ली है. दोनों ही दल ये मान रहे हैं कि इस बार दिल्ली को मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाने चाहिए.

चुने हुए पार्षद के बाद मनोनीत पार्षदों की शपथ होगी

यही वजह है कि AAP और बीजेपी दोनों ही निगम द्वारा जारी कार्यसूची का पालन करने की बात भी कह रहे हैं. दरअसल चुनाव से पहले MCD ने सदन की कार्यवाही के लिए एक कार्य सूची जारी की है जिसके मुताबिक सबसे पहले चुने हुए पार्षद शपथ लेंगे और उसके बाद मनोनीत पार्षदों की शपथ होगी. शपथ के बाद मेयर, डिप्टी मेयर और 6 स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है.

दोनों ही पार्टी इस कार्यसूची का पालन करने की बात इसलिए भी कह रही हैं क्योंकि पिछली बार इसी कार्यसूची से इतर पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा द्वारा मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाई जाने लगी जिसके बाद आप-बीजेपी के बीच जमकर हंगामा और भिड़ंत देखने को मिली. ये हंगामा इस हद तक बढ़ गया था कि सदन की कार्यवाही को बिना शपथ और मेयर चुनाव के ही स्थगित करना पड़ा. लेकिन अब जब नई तारीख़ पर ये चुनाव हो रहे हैं तो इस चुनाव को लेकर AAP और बीजेपी इस बात को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि इस बार चुनाव की प्रक्रिया ज़रूर पूरी हो जाएगी.

24 जनवरी को एक बार फिर से MCD का सदन बुलाया गया है

इस मुद्दे पर AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि कल 24 जनवरी को एक बार फिर से MCD का सदन बुलाया गया है. इसमें मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के साथ पार्षदों की शपथ होगी. MCD ने इसके लिए एक कार्यसूची भी जारी की है और आम आदमी पार्टी इससे पूरी तरह सहमत है. दुर्गेश पाठक ने कहा कि संविधान के मुताबिक अगर चुनाव कराए जाते हैं तो हम पूरी तरह सहमत हैं. कल सभी पार्षद हाउस जाएंगे और इसमें हिस्सा लेंगे.

इस दौरान दुर्गेश पाठक ने बीजेपी से भी अपील करते हुए कहा कि बीजेपी भी इस कार्यसूची को माने और इसका सम्मान करे. हम दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि AAP इस कार्यसूची का ज़रूर पालन करेगी. इसमें साफ तौर पर लिखा है कि पहले चुने हुए पार्षद और फिर मनोनीत पार्षदों की शपथ होगी और फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा.

दावा- मेयर तो बीजेपी का ही होगा

हालांकि जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी से कार्य सूची का पालन करने की अपील कर रही है तो वहीं बीजेपी इस बात का दावा कर रही है कि मेयर तो बीजेपी का ही होगा. इस पर दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही कार्यसूची के मुताबिक़ हो ताकि नगर निगम को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल सके.

हालांकि इस दौरान हरीश खुराना ने ये भी दावा किया कि मेयर और बाक़ी चुनाव बीजेपी ही जीतेगी और इस बार भी मेयर बीजेपी का ही होगा. बीजेपी का ये दावा इसलिए भी समझ से परे है क्योंकि आंकड़ों की मानें तो मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के पास फिलहाल इसके लिए पूर्ण बहुमत है और बीजेपी जरूरी आंकड़े से दूर खड़ी नजर आती है. 

बीजेपी के दावे के हिसाब से बड़ा खेल भी हो सकता है

लेकिन इस दौरान इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इस चुनाव में बीजेपी के दावे के हिसाब से बड़ा खेल भी हो सकता है. वो इसलिए क्योंकि नगर निगम में दल-बदल कानून लागू नहीं होता और ऐसे में अगर बीजेपी चुनाव के लिए नंबर जुटाने में सफल रही तो अपना मेयर और डिप्टी मेयर भी बना सकती है. बीजेपी के इस बड़े दावे और आम आदमी पार्टी की अपील के बीच सबकी निगाह फ़िलहाल कल होने वाले मेयर चुनाव पर टिकी हैं. 

हालांकि पिछली बार हुए हंगामे और तोड़फोड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार सदन चलाने के लिए पहले से ज्यादा तैयारी भी की गई है. इस बार मेयर चुनाव के दौरान मार्शल और दिल्ली पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी, ताकि हंगामा करने वाले पार्षदों को तुरंत सदन से बाहर किया जा सके. ऐसा इसलिए ताकि सदन की कार्यवाही और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हो सकें. सदन की कार्यवाही 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू होगी. इस दौरान सदन की पूरी कार्यवाही की मॉनिटरिंग भी की जाएगी.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss