Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

यूक्रेन में अब आग उगलेगा जर्मन लेपर्ड टैंक, रूसी बाहुबली T-90 से टक्‍कर, बदलेगी तस्‍वीर!

January 24, 2023 06:53 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

जर्मनी, 23 जनवरीः जर्मनी में US रैमस्टीन एयरबेस में शुक्रवार, यानी 20 जनवरी को 50 देशों ने मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद के लिए खतरनाक टैंक देना था। दो दिनों तक यह बैठक बेनतीजा रही।

जर्मनी अपने टैंक्स यूक्रेन को देने में हिचक रहा है। हालांकि, रविवार को जर्मनी ने पोलैंड के जरिए यूक्रेन को अपना लेपर्ड 2 टैंक देने की मंजूरी दे दी है। जर्मनी में बना लेपर्ड 2 टैंक दुनिया के खतरनाक टैंकों में से एक माना जाता है। अफगानिस्तान और सीरिया युद्ध में भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है।

तस्वीर में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन को देखा जा सकता है।
तस्वीर में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन को देखा जा सकता है।

'हमें पता है ये टैंक कितने जरूरी हैं'
पेरिस में एक मीटिंग के दौरान जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने एक बयान दिया है। इसे यूक्रेन को टैंक देने की मंजूरी के तौर पर देखा जा रहा है। मीटिंग में उन्होंने कहा कि हमें पता है कि ये टैंक कितने महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हमें अपने पार्टनर्स के साथ इसकी डिलीवरी को लेकर इतनी बातचीत करनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि लोगों की जान बचे और यूक्रेन खुद को रूस के कब्जे से आजाद करवा पाए।

हालांकि जर्मनी खुद यूक्रेन को ये टैंक्स नहीं देगा, बल्कि उसने पोलैंड को मंजूरी दी है कि वो जर्मनी में बने अपने लेपर्ड 2 टैंक्स यूक्रेन को दे सकता है। दरअसल यूक्रेन को सीधे इस तरह के खतरनाक हथियार देना रूस से दुश्मनी को बढ़ाना होगा। इसके लिए जर्मनी बिल्कुल तैयार नहीं है। रूस ने भी यूक्रेन को खतरनाक हथियार देने पर चेतावनी दी है। रूसी संसद के स्पीकर ने कहा कि यूक्रेन को हथियार देकर पश्चिमी देश अपने खात्मे को बुलावा दे रहे हैं।

बर्लिन में लोगों ने यूक्रेन को लेपर्ड टैंक न देने पर सरकार का विरोध किया।
बर्लिन में लोगों ने यूक्रेन को लेपर्ड टैंक न देने पर सरकार का विरोध किया।

जर्मनी ने अमेरिका को कहा वो भी दे टैंक
रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन पूरी तरह से पश्चिमी देशों के हथियारों पर निर्भर करता है, जो उसे मिल भी रहे हैं। हालांकि, अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देश कुछ चुनिंदा हथियार यूक्रेन को देने में नाकामयाब रहे हैं। जिनकी यूक्रेन लगातार मांग कर रहा है। अमेरिका भी जर्मनी पर यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने का दबाव बनाए हुए है। इसी बीच जर्मनी ने मांग की थी कि अमेरिका भी अपना टैंक अब्राम यूक्रेन को दे।

यह तस्वीर लिथुएनिया में जर्मन मेड लेपर्ड टैंक की है।
यह तस्वीर लिथुएनिया में जर्मन मेड लेपर्ड टैंक की है।

यूक्रेन की कैसे मदद करेगा ये लेपर्ड टैंक

लेपर्ड टैंक को पहली बार 1970 में बनाया गया था, ताकि अमेरिका में बने M48 पैटन को रिप्लेस किया जा सके। हालांकि, कुछ ही समय में ये टैंक यूरोप समेत दुनिया में फेमस हो गया। लेपर्ड टैंक को अपनी बहुत सारी खूबियों के चलते ऑलराउंडर कहा जाता है।

टैंक की मूव करने की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि इसकी फायर करने की रेंज 50 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। लेपर्ड की एक बड़ी खूबी यह भी है कि ये टैंक चलाने वाले को चौतरफा सुरक्षा देता है। ये माइंस के खतरे से बचाता है। साथ ही इसमें एंटी टैंक फायर सिस्टम भी है।

UK के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के मुताबिक अगर यूक्रेन को 100 लेपर्ड टैंक भी मिल जाते हैं तो इसका युद्ध पर काफी ज्यादा असर होगा। इससे जंग के मैदान में सैनिकों को तेजी से दुश्मन के खिलाफ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

62 टन के इस टैंक में एंटी एयरक्राफ्ट मशीन गन लगी होती है। वहीं एक कोक्सियल मशीन गन होती है जो टैंक की सीध में हमला करती है। इसके अलावा एक स्मूदबोर गन भी होती है। इन सभी खूबियों के चलते लेपर्ड टैंक रूस के सोवियत इरा के टैंकों का आसानी से सामना कर सकता है। इससे जंग में यूक्रेन को अच्छी खासी बढ़त मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss