Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 सितंबर, 2026 भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल: 20 अक्टूबर से भारतीय एक्सपोर्ट्स को मिलेगा 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री, होगा सबसे बड़ा फायदा

हरियाणा

टोहाना हलके के लिए 580 करोड़ रुपये की सौगात देकर गए CM, 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

January 24, 2023 07:03 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 23 जनवरीः मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा में आयोजित मधुर मिलन समारोह एवं प्रगति रैली के दौरान 278 करोड़ 30 लाख रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री टोहाना हलके के लिए 580 करोड़ रुपये की सौगात देकर गए।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व सांसद सुनीता दुग्गल के साथ उन्होंने कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। वहीं, टोहाना से भूना व जाखल से धारसूल रोड पर 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत की बलियाला गेस्ट हाउस में स्विमिंग पूल और सुंदरीकरण कार्य, पांच करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के कल्पना चावला पार्क सुंदरीकरण, 58 करोड़ दस लाख 70 हजार रुपये की लागत से हिसार-रतिया रोडबाईपास, एक करोड़ 92 लाख 70 हजार रुपये की लागत से जलघर, एक करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपये की लागत से गांव डूल्ट में जलघर, गांव नाढ़ोड़ी में दो करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपये की लागत से जलघर, एक करोड़ 72 लाख 70 हजार रुपये की लागत से गांव पारता में जलघर की बढ़ोतरी के कार्य का उद्घाटन किया।

इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से गांव भीमेवाला में जलभराव और बाढ़ राहत कार्यों का शिलान्यास किया। 131 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनने वाले टोहाना के नागरिक अस्पताल के नए भवन, पांच करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन टोहाना, 16 करोड़ 60 लाख 98 हजार रुपये से बनने वाले टोहाना के नए बस अड्डे का शिलान्यास किया। वहीं, गांव समैण में 13 करोड़ 89 लाख 87 हजार रुपये, गांव हंसेवाला में तीन करोड़ 30 लाख 78 हजार रुपये, गांव ठरवा में चार करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये, गांव कमालवाला में एक करोड़ 73 लाख 68 हजार रुपये की लागत से बनने वाले जलघर की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा पांच करोड़ 45 लाख 98 हजार रुपये की लागत से जाखल में पीने के पानी की सप्लाई तथा फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखुपुर दड़ौली के दो करोड़ सात लाख रुपये की लागत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन की भी आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने ये नई घोषणाएं कीं
मुख्यमंत्री ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने 87 करोड़ रुपये की लागत से टोहाना से रतिया रोड का निर्माण करवाने, 67 करोड़ रुपये से जाखल से धारसूल रोड के चौड़ीकरण का काम करवाने, 20 करोड़ 50 लाख रुपये से टोहाना से भूना रोड को चौड़ा करवाने, 27 करोड़ 50 लाख से सुरेवाला से भूना रोड का पुनर्निर्माण करवाने जबकि 8 करोड़ 50 लाख से टोहाना, सनियाना व बिढाईखेडा रोड का निर्माण करवाने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री ने 36 करोड़ रुपये की लागत से फतेहाबाद ब्रांच के रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट, 11 करोड़ रुपये के भाखड़ा मेन लाइन के दो प्रोजेक्ट, बिढाईखेडा डांगरा नहर पर 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से रखे गए 26 कार्यों पर भी 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss