Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति • गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल • रक्षा उत्पादन विभाग का विशेष अभियान 6.0 संपन्न, स्वच्छता और लंबित कार्यों के निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: पहली किस्त को अंतिम रूप देने की तैयारी, आर्थिक रिश्तों में आएगा नया मोड़ • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11 नवंबर, 2026 • शांति की राह पर भारत: संवाद और कूटनीति ही समाधान • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 नवंबर, 2026

चंडीगढ़

PM मोदी की आज मिस्र के राष्ट्रपति के साथ बैठक:दोनों देशों के बीच 6 समझौते हो सकते हैं, गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट हैं अब्देल

January 25, 2023 11:55 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 24 जनवरीः मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी भारत आए हैं। वे इस साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट हैं। बुधवार को वे PM मोदी के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच करीब 6 समझौते होने की उम्मीद हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति सिसी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें 5 मंत्री और सीनियर अधिकारी शामिल हैं।

मिस्र के राष्ट्रपति मंगलवार शाम 6 बजे भारत पहुंचे। PM मोदी ने ट्वीट कर उनका देश में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।'

PM मोदी के अलावा अब्देल फतेह यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

इतिहास की बात और देश हित
आजादी के बाद का इतिहास देखें तो ये पहली बार होगा जब इजिप्ट का कोई लीडर रिपब्लिड डे सेरेमनी में चीफ गेस्ट बन रहा है। अरब देशों में उसकी आबादी सबसे ज्यादा (करीब 10.93 करोड़) है। इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) में इजिप्ट आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ सबसे बड़ी आवाज है। भारत और इजिप्ट के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन एस्टेबिलिश हुए भी 75 साल हो चुके हैं।

अरब देशों में भारतीयों की बहुत बड़ी तादाद है। यहां इंडियन डायस्पोरा न सिर्फ मजबूत है, बल्कि उसका काफी सम्मान भी है। सऊदी अरब और UAE के बाद अब भारत पूरे अरब वर्ल्ड में साख बनाना चाहता है।

सभी गल्फ कंट्रीज और खासतौर पर सऊदी अरब, UAE और बहरीन से भारत के बहुत अच्छे ताल्लुकात हैं। इनके इजिप्ट से भी करीबी रिश्ते हैं। लिहाजा, भारत खाड़ी देशों में बड़ी मिलिट्री, IT और टेक्नो पावर बन सकता है। यहां चीन भी पैर पसारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अमेरिका और यूरोपीय देश चाहते हैं कि भारत यहां बड़ा रोल प्ले करे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल

गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल

रक्षा उत्पादन विभाग का विशेष अभियान 6.0 संपन्न, स्वच्छता और लंबित कार्यों के निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति

रक्षा उत्पादन विभाग का विशेष अभियान 6.0 संपन्न, स्वच्छता और लंबित कार्यों के निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss