Saturday, July 12, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27 जनवरी, 2023

January 26, 2023 08:09 AM

मेष

अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल न लें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।

वृषभ

परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पुराने स्वास्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा।

मिथुन

आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर नये विचार मस्तिष्क में आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

कर्क

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से कुछ उचट सकता है। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या होगी। बॉस के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है।

सिंह

नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। अपने काम को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा करेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।

कन्या

दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। आपकी कला की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्ध का आनन्द उठायेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

 तुला

आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रभावी हो सकते हैं। कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिक

सन्तान को शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पढ़ाई में आ रहे अवरोध दूर होंगे। बच्चों की जरूरतों का सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। आमतौर पर सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

धनु

ठंड के कारण वायरल और जुकाम का शिकार हो सकते हैं। पुरानी समस्या आपको सुलझती हुई नजर आयेगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर

सामाजिक कार्यों में आप बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। दिन आपके लिये नयी सम्भावनाओं को जन्म देगा। व्यापार में साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है। आपके काम में स्थिरता आयेगी। व्यापार में लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ

आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुँचा सकते हैं। आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। धन का ज्यादा लालच न करें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है।

मीन

आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। नयी परियोजना में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss