Friday, September 25, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana September 2026 • Latest News from Punjab September 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का विमोचन किया, कहा— हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्वांटम अनुप्रयोगों हेतु 20 मिलीकेल्विन क्षमता वाले डाइल्यूशन रेफ्रिजरेटर के स्वदेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत एक स्टार्ट-अप के साथ अपने पहले उच्च-मूल्य वाले गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए • भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी • संयुक्त राष्ट्र महासभा 81 ( यूएनजीए81) में भारत ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज, हेपेटाइटिस को खत्म करने और सिकल सेल देखभाल में हुई प्रगति को उजागर किया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 25 सितंबर, 2026 • चुनाव आयोग फिर तूफ़ान के केंद्र में: अवमानना याचिका, 48 घंटे का अल्टीमेटम और वह "दबी हुई असहमति" जिसने सबको चौंका दिया • प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-28 जनवरी, 2023

January 27, 2023 07:56 AM

मेष

जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक होगा। नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिये अपना टीम मैनेजमेन्ट सुनिश्चित कर लें। आपका व्यवहार लोगों के लिये प्रेरणा रहेगा। रिसर्च और शोध कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रुके हुये कार्यों में तीव्रता आयेगी।

वृषभ

किसी मित्र को उधार देना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। लोग आपके ऊपर बेवजह के आरोप लगा सकते हैं। नशे और व्यभिचार से दूरी बनाकर रखें। बाधाओं के साथ काम आगे बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान अपना सामान सुरक्षित रखें।

मिथुन

इन्टरनेट के माध्यम से कुछ सीखने-पढ़ने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जल्दबाज़ी में काम पूरा करने से गलतियाँ हो सकती हैं। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी इसीलिये आराम पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम गतिशील हो जायेगा।

कर्क

एकान्तवास में रहने से मन हल्का होगा। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। करियर को लेकर चिन्ता के भाव उत्पन्न होंगे। धन-सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान देना काफी आवश्यक है।

सिंह

तनाव लेने के बजाय विवेक और धैर्य से काम लेना उचित होगा। धर्म-कर्म को लेकर मन में विपरीत विचार उत्पन्न हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। गुप्त प्रेम सम्बन्धों के खुलने का भय हो सकता है।

कन्या

जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। मन अशान्त होने की सम्भावना है। शरीर में अम्ल-पित्त की समस्या हो सकती है। किसी सहकर्मी के साथ आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें। सरकारी सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं।

 तुला

बिजनेस को लेकर नये आइडियाज़ आपको मिल सकते हैं। भोगवादी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। व्यापार में टैक्स आदि को लेकर परेशानी हो सकती है। विवाहेत्तर सम्बन्धों को यथासम्भव टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी आपसे पुरानी दबी हुई इच्छा को प्रकट करेगा। अपने सहकर्मियों से ईर्ष्या न करें।

वृश्चिक

सोशल मीडिया का व्यावसायिक प्रयोग लाभप्रद सिद्ध होगा। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या की आशंका है। सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अपने विकास के लिये आपको थोड़ा स्वार्थी बनना होगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में मनमानी न करें। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इंजीनियरिंग छात्रों की पढ़ाई में काफी बाधायें आयेंगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मैत्री सम्बन्ध स्थापित करने से बचें।

मकर

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी हो सकती है। कमीशन के कारोबार से जुड़े लोग सावधान रहें। किसी से असहमत होने पर उसका अपमान न करें। अप्रत्यक्ष रूप से आपके दुश्मन खड़े हो सकते हैं। जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। अपनी प्रतिभा को मांझने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कुम्भ

पुराने निवेश से आपको अचानक लाभ प्राप्त होगा। दिन का प्रारम्भिक हिस्सा आपके लिये बेहद शुभ रहने वाला है। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। विशेष विषयों के अध्ययन को लेकर रुचि जागृत होगी। कारोबारी यात्रा हो सकती है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं।

मीन

फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में अपेक्षानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अधीर न रहें। भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सम्मान की भावना रखें। आपके द्वारा बोले गये कटु वचनों से प्रियजनों का मन व्यथित न हो इसका ध्यान रखें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss