Saturday, July 27, 2024
BREAKING
Russia: दुश्‍मन की लाशों को भी नहीं बख्‍श रहे पुत‍िन, अंग न‍िकाल कर बेच रहा रूस! Kargil vijay diwas live updates : कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी आज, पीएम मोदी लद्दाख में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि Neet: ओएसिस स्कूल प्रिंसिपल और मास्टरमाइंड में थी मिलीभगत; पेपर वाले कमरे में मुख्य आरोपी को दिया अवैध प्रवेश दैनिक राशिफल 27 जुलाई, 2024 Cloud Burst in Manali: मनाली में बादल फटने से आई बाढ़, पलचान में मची अफरा तफरी; आज भी भारी बारिश का अनुमान Israel: इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन आए एक साथ, चीन ने कराई डील, फतह-हमास मिलकर लड़ेंगे युद्ध? NEET: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- NEET परीक्षा दोबारा नहीं होगी:शिक्षा मंत्री बोले- दो दिनों में NEET-UG फाइनल रिजल्ट घोषित होगा; कल से काउंसलिंग शुरू होगी BUDGET 2024 SPL: बजट पेश- ₹7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री; युवाओं के लिए ₹2 लाख करोड़ की 5 नई स्कीम दैनिक राशिफल 25 जुलाई, 2024 NEET Exam 2024: सिर्फ पेपर लीक नहीं, बैंकों का भी गड़बड़झाला... सॉलिसिटर जनरल ने भी मानी गलती

हरियाणा

मनोहर सरकार ने किसानों की रीढ़ को किया मजबूत

November 28, 2023 08:51 PM

फसल का सही दाम और प्राकृतिक खेती की ओर रुझान किया सुनिश्चित

हरियाणा एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करने वाला बना देश का पहला राज्य

किसानों की सरकार ने पौ-बारह कर दी है, गन्ने के प्रति क्विंटल दाम 372 से बढ़ाकर 386 रुपये कर दिए


दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 28 नवंबर:  किसान को देश की रीढ माना जाता है। इसी रीढ़ को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्रदेश सरकार अहम कदम उठा रही है। सरकार बीज से बाजार तक किसान के साथ खड़ी है। उनकी फसलों की बिजाई से लेकर अच्छे दाम तक दिलाए जा रहे हैं। अब किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों में कई-कई दिनों तक परेशान नहीं होना पड़ता है। हरियाणा एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य है। इसी तरह से गन्ना किसानों की सरकार ने पौ-बारह कर दी है। गन्ने के प्रति क्विंटल दाम 372 रुपये से बढ़ाकर 386 रुपये कर दिए हैं, जोकि देश में सबसे अधिक हैं। मनोहर सरकार ने गन्ना किसानों की भविष्य की भी सुध लेते हुए आगामी वर्ष के लिए भी दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा की है। इससे किसानों का न सिर्फ गन्ने की खेती की ओर रुझान बढ़ेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

इसके अलावा सरकार ने किसानों को अन्य कई योजनाओं का अभूतपूर्व लाभ दिया है। इस कड़ी में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत पिछले 7 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में 85,000 करोड़ रुपये डाले गए हैं। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 29.45 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। उनको 7656 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम किया है। इससे किसानों को फसल के बर्बाद होने से दिक्कत नहीं रही है। किसानों को फसल बेचने में असुविधा न हो। इसके लिए प्रदेश सरकार गन्नौर, सोनीपत में 7,000 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉर्टिकल्चर मार्केट का निर्माण करा रही है। मार्केट चालू होने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह से प्रदेश सरकार पिंजौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से सेब, फल और सब्जी मंडी का निर्माण करा रही है। मनोहर सरकार ने नई व अतिरिक्त मंडियों के विकास पर 1074 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

पानी बचाने के लिए वैकल्पिक फसलों की खेती करने पर किसानों को दी 118 करोड़ रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी के तहत सरकार ने मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को अमलीजामा पहनाया है। किसानों का रुझान धान की खेती की बजाय अन्य वैकल्पिक खेती की ओर किया है। 1,74,464 एकड़ धान की खेती की जगह वैकल्पिक फसलों की खेती कराई गई। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने 7000 रुपये प्रति एकड़ की दर से 118 करोड़ रुपये की किसानों को सहायता दी है। सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरा उत्पादन करने वाले किसानों के खाते में 836 करोड़ रुपये डाले।

प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुख मोड़ा

श्री मनोहर लाल की सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने किसानों को अनुदान देकर उनका रुख प्राकृतिक खेती की ओर भी मोड़ा है। प्राकृतिक खेती योजना के तहत 11,043 किसानों को पंजीकृत किया। उनको प्रशिक्षण देने के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हमेटी (जींद), मंगियाना (सिरसा) और घरौंडा में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए गए हैं।

किसानों का ध्यान रखते हुए सरकार ने अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के माध्यम से 10 रुपये प्रति थाली भोजन उपलब्ध करवाने के लिए 25 मंडियों में कैंटीन शुरू की है। राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल (ई-नाम) से राज्य की 108 मंडियों को जोड़ा गया है। पंचकूला, सेक्टर-20 और गुरुग्राम में किसान बाजार शुरू किया गया है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा मिल रहा है।

पराली प्रबंधन पर प्रति एकड़ 1000 रुपये अनुदान

किसान पराली को खेतों में जला देते थे, जिससे वायु प्रदूषण हो जाता है। इस वजह से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बनी रहती थी। श्री मनोहर लाल की सरकार ने पराली प्रबंधन पर असरदार योजना बनाई है। इसके तहत फसल अवशेष प्रबंधन पर होने वाली खर्च की पूर्ति के लिए प्रति एकड़ की दर से किसान को 1000 रुपये अनुदान दिया जाता है। इसका असर ये रहा कि 2022 की तुलना में इस साल खेतों में कम पराली जली और किसानों को भी आर्थिक लाभ हुआ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

अग्निवीरों के कल्याण की योजना पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की हरियाणा की प्रशंसा

अग्निवीरों के कल्याण की योजना पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की हरियाणा की प्रशंसा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा फैसला  अब गरीब लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी लैबस में भी मेडिकल टेस्ट मुफ्त करवा सकेंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा फैसला अब गरीब लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी लैबस में भी मेडिकल टेस्ट मुफ्त करवा सकेंगे

बेसहारा नंदी/गौवंश को संस्थानों में भेजने के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

बेसहारा नंदी/गौवंश को संस्थानों में भेजने के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन पर कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह मनाया गया

चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन पर कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह मनाया गया

कृषि मंत्री ने भी शुरू किया

कृषि मंत्री ने भी शुरू किया "एक पेड़ मां के नाम "अभियान

पेरिस ओलंपिक 2024 :  भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, 25 खिलाड़ी केवल हरियाणा के

पेरिस ओलंपिक 2024 : भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, 25 खिलाड़ी केवल हरियाणा के

महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड 26 जुलाई से शुरू

महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड 26 जुलाई से शुरू

शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर

शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर

स्पेन और हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालयों के बीच होंगे एमओयू  - बंडारू दत्तात्रेय

स्पेन और हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालयों के बीच होंगे एमओयू - बंडारू दत्तात्रेय

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाना है: शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाना है: शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा