Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 13 अप्रैल, 2024

April 12, 2024 05:22 AM

मेष

आज दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। परिजनों को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। दोपहर के बाद व्यवसाय से अच्छा धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से हलकापन महसूस करेंगे।

वृषभ

पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में कुछ दबाव सा महसूस करेंगे। जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं। दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। आज निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक हो सकती है। परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ असन्तोष की स्थितियाँ निर्मित हो सकती है।

मिथुन

कारोबारियों के लिये दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशन्सा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करने से आपको यश मिलेगा।

कर्क

आज अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी कर सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। भारी सामान उठाने से बचें।

सिंह

विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में आज काफी व्यस्त हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

कन्या

आय के नये स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आयेगी। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है।

 तुला

मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। बनते कार्यों में रुकावटें आने की आशंका है। माता-पिता या गुरुजनों की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक

अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। गैरकानूनी कार्यों की तरफ रुचि लेना उचित नहीं है। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

धनु

घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ उत्तम रहेंगी। गुप्त शत्रुओं से निजात मिल सकती है।

मकर

परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट सम्बन्धी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता के कारण परेशानी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खान पान में संयम रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। नये व्यवसाय की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है।

मीन

आज परिवार में कुछ समस्या हो सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे।

Have something to say? Post your comment