Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 15 अप्रैल, 2024

April 14, 2024 11:58 AM

मेष

पूर्व दिनों की अपेक्षा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह आदि मांगलिक कर्म में आ रही बाधा दूर हो सकती है। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी।

वृषभ

आज पूरा दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रत्येक समस्या का समाधान कुशलता से कर लेंगे। नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें। किसी की सहायता करने से आपको मदद मिलेगी। पहले दिया गया उधार आपको वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होने के आसार हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने वाला है। नयी तकनीक का प्रयोग आप सीख सकते हैं। ज़िम्मेदारी के साथ सभी काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। फोन के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क

नये कार्यों में निवेश करने से पूर्व थोड़ी सावधानी रखें। मन में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण रखें। शरीर में दुर्बलता रहेगी। अपनी दिनचर्या को स्वस्थ और व्यवस्थित रखें।

सिंह

आपकी व्यावसायिक योजना सफल होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सम्पत्ति के मामले आज हल होने की सम्भावना है। रिश्तेदारों से साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

कन्या

आज धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित हो सकते हैं। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बच्चों की सफलता से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

 तुला

पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद दूर करने के योग बन रहे हैं। काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशन्सा होगी। एकाग्रता में कमी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं।

वृश्चिक

आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ज्यादा भावुक नहीं होना चाहिये। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ सम्पर्क न रखें। पेट में कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। अभिनय और संगीत आदि में रुचि लेंगे।

धनु

सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। नयी जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। लघु उद्योगों में आपको सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मकर

आपकी सूझबूझ की सर्वत्र प्रशन्सा होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। बच्चों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन होगा। आपको मेहनत के दम पर उत्तम सफलता मिलने की सम्भावना है। परिजनों के साथ बहस हो सकती है। क्रोध और गुस्से के कारण आपको परेशानी होगी। अपने विचारों को दूसरों पर न लादें। अपने मन पसन्द कार्यों को समय अवश्य दें।

मीन

वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। विद्यार्थी नयी जानकारियों को सीखने का प्रयास करेंगे। ज्यादा मेहनत करने के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी। अधिकारियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। मित्रों की मदद से आपकी कोई योजना सफल होगी।

Have something to say? Post your comment