Saturday, May 04, 2024
BREAKING
रूस के इस कदम के बाद बौखला उठे हैं अमेरिका और फ्रांस, दे डाली है धमकी दिल्ली-नोएडा में आज आएगी धूल भरी आंधी, बारिश से मौसम हो जाएगा कूल-कूल रायबरेली से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी की दो टूक, कहा- मां ने बहुत भरोसा करके सौंपी है यह विरासत "प्रज्वल रवन्ना ने बंदूक दिखा कर किया रेप"; इस पार्टी की महिला कार्यकर्ता का इल्जाम दैनिक राशिफल 05 मई, 2024 दैनिक राशिफल 04 मई, 2024 दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

चंडीगढ़

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

April 23, 2024 06:18 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 22 अप्रैलः राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम पद्म सम्मान दिए गए। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।

इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत कुछ लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत कुछ हस्तियों को पद्मश्री दिया गया।

इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। आज के समारोह में इनमें से कुछ हस्तियों को सम्मान नहीं मिल सका, इन्हें अगले हफ्ते सम्मानित किया जाएगा।

पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनाम थे। इनमें असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है।

इसके अलावा लिस्ट में चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम भी हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं हैं। इनमें 8 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पद्म भूषण मिलने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा 'मैं बहुत खुश हूं। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।’

अपडेट्स

 
07:47 PM22 अप्रैल 2024
भजन-गायक गोपीनाथ स्वैन को पद्मश्री

राष्ट्रपति ने भजन-गायक गोपीनाथ स्वैन को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:46 PM22 अप्रैल 2024
फोक डांसर नारायणन ई पी को पद्म

राष्ट्रपति ने कला के क्षेत्र में फोक डांसर नारायणन ई.पी. को पद्मश्री से सम्मानित किया। पुरस्कार लेने के बाद वे समारोह में मौजूद PM नरेंद्र मोदी के पैर छूने लगे तो मोदी ने उन्हें पैर छूने से मना किया।

 
07:44 PM22 अप्रैल 2024
पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री

राष्ट्रपति ने खेल के क्षेत्र में पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:43 PM22 अप्रैल 2024
विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राम चेत चौधरी को पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राम चेत चौधरी को पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:42 PM22 अप्रैल 2024
मेडिसिन के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री

राष्ट्रपति ने मेडिसिन के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:41 PM22 अप्रैल 2024
टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:40 PM22 अप्रैल 2024
कला के क्षेत्र में नसीम बानो, गीता रॉय बर्मन को पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में नसीम बानो, गीता रॉय बर्मन को पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:38 PM22 अप्रैल 2024
तेजस मधुसूदन पटेल को पद्म भूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सा के क्षेत्र में तेजस मधुसूदन पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

 
07:37 PM22 अप्रैल 2024
भजन-गायक कालूराम बामनिया पद्मश्री से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भजन-गायक कालूराम बामनिया को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया।

 
07:32 PM22 अप्रैल 2024
सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित

 

 
07:30 PM22 अप्रैल 2024
गायिका उषा उथुप पद्म भूषण से सम्मानित

 

 
07:29 PM22 अप्रैल 2024
पद्मा सुब्रह्मण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में पद्मा सुब्रह्मण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

 
07:27 PM22 अप्रैल 2024
बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। दिवंगत बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

रूस के इस कदम के बाद बौखला उठे हैं अमेरिका और फ्रांस, दे डाली है धमकी

रूस के इस कदम के बाद बौखला उठे हैं अमेरिका और फ्रांस, दे डाली है धमकी

दिल्ली-नोएडा में आज आएगी धूल भरी आंधी, बारिश से मौसम हो जाएगा कूल-कूल

दिल्ली-नोएडा में आज आएगी धूल भरी आंधी, बारिश से मौसम हो जाएगा कूल-कूल

रायबरेली से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी की दो टूक, कहा- मां ने बहुत भरोसा करके सौंपी है यह विरासत

रायबरेली से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी की दो टूक, कहा- मां ने बहुत भरोसा करके सौंपी है यह विरासत

"प्रज्वल रवन्ना ने बंदूक दिखा कर किया रेप"; इस पार्टी की महिला कार्यकर्ता का इल्जाम

कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था

कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था

Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार

Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार

Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर

आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर

PGIMER  organized a “Mental Health Awareness Programme” at the Primary Health Centre (PHC) in Kot, Panchkula

PGIMER organized a “Mental Health Awareness Programme” at the Primary Health Centre (PHC) in Kot, Panchkula

 PGIMER Receives Generous Donation of Rs 2 Crores for Poor Patients Welfare Fund

PGIMER Receives Generous Donation of Rs 2 Crores for Poor Patients Welfare Fund