Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024

April 25, 2024 06:30 AM

मेष

घर में अकेलापन और बोरियत महसूस होगी। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरो में दर्द हो सकता है।

वृषभ

वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स पर आप धन निवेश कर सकते हैं।

मिथुन

योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। दोस्तों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क

परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपच की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों की नये विषयों के अध्ययन में रुचि होगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र का तनाव आपके घर पर भी प्रभाव डाल सकता है। भरोसेमन्द लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

कन्या

युवाओं को करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नये मित्र बन सकते हैं।

 तुला

दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक

आज आप अपने घर पर आराम करने की योजना बना सकते हैं। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु

अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। गलत खान पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश में रह रहे लोगों को वीजा आदि को लेकर कुछ समस्या होगी। नशे वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। योग और प्राणायाम से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगायेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कुम्भ

आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। बहु प्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन

आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिना माँगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक रहेगा।

Have something to say? Post your comment