Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

लेख

जमीन के धधकते 'पाताल' से बाहर लौटा वैज्ञानिक, जो बताया वह जानकर दंग रह जाएंगे

December 17, 2023 07:09 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से 260 किलोमीटर उत्तर में काराकुम रेगिस्तान है। इसमें एक 100 फीट गहरा और 230 फीट चौड़ा गड्ढा पिछले कुछ दशकों से वैज्ञानिकों और पर्यटकों के बीच पहेली बना हुआ है। इस गड्ढे को 1971 में नरक का द्वार (Door To Hell) नाम दिया गया था। दरअसल, इसके अंदर से बीते चार दशकों से लगातार आग निकल रही है। इसका कारण इसके अंदर खतरनाक गैस बह रही हैं।

जमीन के एक गड्ढे़ में धधक रही आग

जमीन के एक गड्ढे़ में धधक रही आग
 

इस गड्ढे का 1000 डिग्री सेल्सियस का धधकता तापमान है। इस कारण आज तक यहां सिर्फ एक ही आदमी पहुंच सका है। कनाडा के रहने वाले जॉर्ज कोरोनिस 2013 में इस आग के कुंड में उतरने पाले पहले शख्स थे। वह उस अभियान का हिस्सा थे, जो ये पता लगाना चाहता था कि धधकते गड्डे के अंदर क्या जीवन संभव है? क्या वहां कोई ऐसा बैक्टेरिया मौजूद है, जो इतने तापमान पर भी जिंदा हो? और इसके अंदर कौन-कौन सी जहरीली गैसें मौजूद है?

एलियंस की संभावना

एलियंस की संभावना
 

इसके लिए वैज्ञानिक जॉर्ज ने दो साल की तैयारी की थी। वह यहां 17 मिनट तक रुके और वापस आकर उन्होंने जो बातें बताई वो एलियंस को लेकर किए जा रहे कई दावों को सच बताती हैं। इस जगह के तल की मिट्टी में कुछ बैक्टीरिया पाए, जो इस गर्म तापमान में भी रह सकते हैं। इसी आधार पर वैज्ञानिकों में ये उम्मीद जागती है कि सूरज के आसपास के ग्रहों पर एलियन मौजूद हो सकते हैं। क्योंकि वहां भी भयानक गर्म तापमान और जहरीली गैस मौजूद हैं।

 

कैसा रहा आग में उतरने का अनुभव?

कैसा रहा आग में उतरने का अनुभव?
 

जॉर्ज कहते हैं- वो 17 मिनट मेरे दिमाग में बहुत गहराई से बस चुके हैं। ये बहुत डरावना और मेरी सोच से कई गुना बड़ा और गहरा था। जॉर्ज इस गड्डे के तल तक उतरे थे और वहां से कुछ मिट्टी, राख और गैस के सेंपल लाए थे। वह बताते हैं कि जब वह बीच रास्ते में थे, तो उनके मन में ख्याल आ रहे थे कि उनका सूट साथ देगा या नहीं। या जिन रस्सियों से वह बंधे हैं, वह बीच में टूट तो नहीं जाएंगी।

 

इस आग को लेकर हैं बहुत सी कहानियां

इस आग को लेकर हैं बहुत सी कहानियां
 

यहां आग कैसे लगी इसके बारे में कई कहानियां मौजूद हैं। इनमें से एक ये है कि 1971 में सोवियत संघ के वैज्ञानिकों ने यहां ड्रिलिंग की थी। लेकिन जब इसके अंदर से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा तो इसे रोकने के लिए उन्होंने यहां आग लगा दी। और उसी समय से यह आग लगातार जल रही है। यह तस्वीरें और जानकारी X हैंडल @CureBore से पोस्ट की गई, जिसे खबर लिखे जाने तक 20 लाख व्यूज और छह हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और लेख समाचार

रूसी शासन की निशानियां मिटा रहा यूक्रेन:नागरिकों ने देश में बने सोवियत काल के 60 स्मारक तोड़े, इसमें रेड आर्मी कमांडर की मूर्ति शामिल

रूसी शासन की निशानियां मिटा रहा यूक्रेन:नागरिकों ने देश में बने सोवियत काल के 60 स्मारक तोड़े, इसमें रेड आर्मी कमांडर की मूर्ति शामिल

सूरत डायमंड बोर्स का आज इनॉगरेशन करेंगे मोदी:ये दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स, डायमंड मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग का वन-स्टॉप हब

सूरत डायमंड बोर्स का आज इनॉगरेशन करेंगे मोदी:ये दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स, डायमंड मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग का वन-स्टॉप हब

जब दुनिया के सबसे छोटे कद के शख्स से मिला विश्व का सबसे लंबा आदमी, कमाल का था नज़ारा

जब दुनिया के सबसे छोटे कद के शख्स से मिला विश्व का सबसे लंबा आदमी, कमाल का था नज़ारा

जब सऊदी प्रिंस ने अपने 80 बाजों के लिए बुक कर ली थी फ्लाइट, पक्षियों के लिए बनवाया था पासपोर्ट

जब सऊदी प्रिंस ने अपने 80 बाजों के लिए बुक कर ली थी फ्लाइट, पक्षियों के लिए बनवाया था पासपोर्ट

चीन में भीषण ट्रेन हादसा, भारी बर्फबारी के कारण टकराईं दो मेट्रो; 515 लोग घायल

चीन में भीषण ट्रेन हादसा, भारी बर्फबारी के कारण टकराईं दो मेट्रो; 515 लोग घायल

देश में निरंतर बढ़ती असमानता के लिए देश के नेता, कर्मचारी और हम सब लोग बराबर के जिम्मेदार : डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी, सिविल सर्जन (सेवानिवृत्त)

देश में निरंतर बढ़ती असमानता के लिए देश के नेता, कर्मचारी और हम सब लोग बराबर के जिम्मेदार : डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी, सिविल सर्जन (सेवानिवृत्त)

आओ अपने आयुर्वेद को जानें -4 : डॉ. राजीव कपिला

आओ अपने आयुर्वेद को जानें -4 : डॉ. राजीव कपिला

संघीय भारत के समक्ष बढ़ती चुनौतियाँ : सुभाष गोयल, समाज सेवक एवं एम.डी.वर्धान आर्युवेदिक आर्गेनाइजेशन

संघीय भारत के समक्ष बढ़ती चुनौतियाँ : सुभाष गोयल, समाज सेवक एवं एम.डी.वर्धान आर्युवेदिक आर्गेनाइजेशन

गरीब कौन ? : डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी, सिविल सर्जन (सेवानिवृत्त)

गरीब कौन ? : डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी, सिविल सर्जन (सेवानिवृत्त)

आओ अपने आयुर्वेद को जानें -3: डॉ. राजीव कपिला

आओ अपने आयुर्वेद को जानें -3: डॉ. राजीव कपिला