Monday, May 06, 2024
BREAKING
18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया 25 मई को मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के होंगे विशेष प्रबंध 25 मई को मतदान, लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं 19 जून से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के 51 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट शोधार्थी शोध की मौलिकता व विषय की नवीनता और उपयोगिता पर ध्यान दें : प्रो. मान लोक सभा मतदान 2024 पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान के लिए चुनाव प्रोग्राम का ऐलान विजीलैंस ब्यूरो ने ऋण धोखाधड़ी मामले में भगौड़े बैंक मैनेजर को दिल्ली एयरपोर्ट से किया काबू नकली कागज़ों से 40 लाख रुपए का बैंक ऋण सीमा लेने वाले सात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीजेपी द्वारा की गई शिकायत के उपरांत डी. जी. पी. से रिपोर्ट तलब

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 01 फरवरी, 2024

January 31, 2024 06:04 AM

मेष

आज कई सारे रुके हुये काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में आपको अच्छा धन लाभ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेमी जन के साथ आप रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं।

वृषभ

आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। एकाग्रता के साथ कार्य करेंगे, तो परिणाम बेहतरीन तरीके से मिलेंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में नया अनुबन्ध कर सकते हैं। किसी सहकर्मी से आपका झगड़ा हो सकता है। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।

मिथुन

घर की जिम्मेदारियाँ आपको सम्भालनी होंगी। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिजनों का रुख सहयोगात्मक रहेगा। गरिष्ठ भोजन के सेवन से आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है।

कर्क

दिखावे और आडम्बर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों से आपको काफी मदद मिल सकती है। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज अपने शौक को पूरा करने में समय लगा सकते हैं।

सिंह

सन्तान की शिक्षा में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में काफी लाभ मिल सकता है।

कन्या

परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। आपको लक्ष्यों के प्रति सहज रहना चाहिये। समय पर काम नहीं होने से तनाव हो सकता है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।

 तुला

कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशन्सा होगी। कार्यक्षेत्र में विभाग या क्लाइंट्स से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य और प्रेम सम्बन्धों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। नयी जॉब ढून्ढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

आज धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय और धन बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से कई सारी परेशानियाँ सुलझने की सम्भावना बन सकती है। आत्मविश्लेषण में समय जरूर व्यतीत करें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। निजी सम्बन्धों में प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में आप नया प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें शीघ्र ही आपको सफलता भी मिल सकती है।

मकर

रूढ़िवादी विचारों से आपको बचना चाहिये। इससे लोग आपके बारे में गलत राय भी बना सकते हैं। जॉब में बदलाव के के विषय में सोच सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

कुम्भ

ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। बच्चों के व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। बच्चों को नैतिक शिक्षा अवश्य दें। साझेदारी वाले कार्यों के लिये समय उत्तम है। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में काम कर रहे लोगों का जॉब में स्थानान्तरण या विभागीय बदलाव हो सकता है।

मीन

पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना आपके लिये बेहद जरूरी है। नींद में बुरे स्वप्न आपको विचलित कर सकते हैं। आज उतना ही काम करें जितना आप सम्भाल सकते हैं। झूठे वायदे करने से आपको बचना चाहिये।

Have something to say? Post your comment