Saturday, May 04, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024

April 23, 2024 05:33 AM

मेष

अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको आज लाभ हो सकता है।

वृषभ

समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

मिथुन

प्रेम सम्बन्धों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर परेशानी होगी। साहस के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी रखनी चाहिये। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।

कर्क

घर में नकारात्मक वातावरण हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये।

सिंह

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

कन्या

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं। कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा।

 तुला

आज आप सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। रोजगार के नये साधन उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।

वृश्चिक

दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।

धनु

जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर

व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होंगे। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

कुम्भ

आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। पिताजी के साथ चर्चा लाभकारी रहेगी। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।

मीन

आज आपको उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है। अनावश्यक विचारों के कारण नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment