Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए

June 20, 2021 08:25 AM
शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित
 
लगभग 6000 सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की जाएगी
 
30 जून, 2021 को अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किये जायेंगे
 
प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विगत 04 वर्षों
में लगभग 04 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करायी गई
 
 

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 19जूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के अनुपालन में शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 6000 सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की जाएगी। शासनादेश संख्या 456 दिनांक 17 मई, 2021 के तहत, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उ0प्र0 द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से, तैयार चयन एवं जनपद आवंटन सूची पर कार्यवाही निर्धारित समय सारिणी के अनुसार की जाएगी।
एन0आई0सी0 द्वारा प्राप्त चयन एवं जनपद आवंटन सूची का प्रकाशन 26 जून, 2021 को अपराह्न में किया जाएगा। चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का जनपद स्तर पर परीक्षण 28 और 29 जून, 2021 को किया जाएगा। 30 जून, 2021 को अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किये जायेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विगत 04 वर्षों में लगभग 04 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करायी गई हैं। सभी चयन परीक्षाओं में नियमों का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की गई। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तेजी से आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में भी पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संचालित रखा जाएगा।  

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए