Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व0 श्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

September 01, 2021 10:02 AM
राजनीति की शुचिता, पारदर्शिता तथा मूल्य व आदर्शाें के प्रति दृढ़ता एवं समर्पण का भाव जब तक लोकतंत्र में मौजूद रहेगा, तब तक स्व0 कल्याण सिंह जी के बारे में आमजन के मन में श्रद्धा व सम्मान का भाव बना रहेगा: मुख्यमंत्री
 
स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने एक सामान्य शिक्षक के रूप में अपना कार्य प्रारम्भ किया, 
उसके बाद मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल जैसे उच्च पदों को सुशोभित किया
 
स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने समाज एवं राष्ट्रसेवा का व्रत लिया था
 
स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने
उत्तरदायित्वों का निर्वहन प्रतिबद्धता, दृढ़ता एवं समर्पण भाव से किया
 
स्व0 श्री कल्याण सिंह जी संगठन की ताकत और सरकार के दायित्व
के मूल्यों को पिरोकर राजनीतिक जीवन जीने वाले व्यक्ति थे: रक्षा मंत्री
 
मुख्यमंत्री के रूप में स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने बखूबी कार्य किया

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 31अगस्त:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व0 श्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजनीति की शुचिता, पारदर्शिता तथा मूल्य व आदर्शाें के प्रति दृढ़ता एवं समर्पण का भाव जब तक लोकतंत्र में मौजूद रहेगा, तब तक स्व0 श्री कल्याण सिंह जी के बारे में आमजन के मन में श्रद्धा व सम्मान का भाव बना रहेगा। बीज का वृक्ष बनना, उसकी उन्नति होती है। छोटे का बड़ा बनना उसकी महानता होती है। बड़े का छोटा हो जाना या बड़े का बड़ा हो जाना महानता नहीं होती है। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी जनपद अलीगढ़ के छोटे से गांव के सामान्य किसान परिवार में जन्में थे। उन्होंने एक सामान्य शिक्षक के रूप में अपना कार्य प्रारम्भ किया। उसके बाद मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल जैसे उच्च पदों को सुशोभित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने समाज एवं राष्ट्रसेवा का व्रत लिया था। उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन प्रतिबद्धता, दृढ़ता एवं समर्पण भाव से किया। उसी का परिणाम है कि वे आज हमारे पास भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनके कृतित्व देश व प्रदेशवासियों के सामने हैं।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी संगठन की ताकत और सरकार के दायित्व के मूल्यों को पिरोकर राजनीतिक जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। उन्हांेने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी के साथ उनका रिश्ता, नेता, बड़े भाई व सखा के रूप में था।
रक्षा मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने बखूबी कार्य किया। उन्होंने सन 1977 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में स्वास्थ्य विभाग के उत्तरदायित्वों का भली प्रकार से निर्वहन किया। चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न अनियमितताओं व भ्रष्टाचार को समाप्त कर स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रसार किया। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व एवं निर्णय के द्वारा प्रशासक के रूप में अपने दायित्वों को संभाला।
रक्षा मंत्री जी ने कहा कि शासन चलाने के लिए जो दृढ़ता व्यक्ति में होेनी चाहिए, वह दृढ़ता स्व0 श्री कल्याण सिंह जी मंे निहित थी। उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद सम्भालने के दौरान शिक्षा मंत्री के दायित्वों का निर्वहन मेरे द्वारा किया गया। इस दौरान नकल रोकने सम्बन्धी कानून का प्रस्ताव बनाया गया। स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने इस कानून सम्बन्धी प्रस्ताव को त्वरित रूप से पास कराया। स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने यह संदेश दिया किया राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए की जाती है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी एक सच्चे राष्ट्र भक्त एवं राम भक्त थे। उन्होंने हम सभी को देश की सेवा किस प्रकार करनी चाहिए, उसके लिए एक आदर्श मार्ग प्रदान किया। उनके किसी भी सपने को अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।
उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे। वे अपने कार्याें व विचार के लिए सदैव याद किये जाएंगे। प्रदेश के विकास की योजनाओं के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। स्व0 श्री कल्याण सिंह जी ने जिस परिवर्तनकारी नकलविहीन परीक्षा को प्रारम्भ किया था, उसके अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्ष 2017 से प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करायी गयी है। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में पारदर्शिता बरती गयी है।
विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी एक महान नेता थे। वे कृषि, गांव, गरीब तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति पर विशेष ध्यान देते थे। उनका कहना था कि इन सभी की आर्थिक स्थिति में जब सुधार होगा, तभी देश की आर्थिक स्थिति में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में दलित, शोषित, पिछड़ों तथा समाज के सभी वर्गाें का उत्थान किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी के हाथों में सुरक्षित है।
कार्यक्रम को केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ0 कृष्ण गोपाल तथा सांसद श्री सतीश चन्द्र मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष श्री लालजी प्रसाद निर्मल, सी0एम0एस0 के संस्थापक डॉ0 जगदीश गांधी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए