Thursday, May 09, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से आगामी 14 सितम्बर को जनपद अलीगढ़ में डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास सम्पन्न होगा

September 09, 2021 09:32 AM
प्रधानमंत्री जी का आगमन न केवल राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के
प्रति केन्द्र व प्रदेश सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि होगी, बल्कि महान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मान देने का अवसर होगा
 
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी की स्मृतियों को वर्तमान पीढ़ी
के लिए स्मरणीय बनाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो रही
 
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर स्थापित किए जाने वाले इस
विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मण्डल के जनपद अलीगढ़, हाथरस,
कासगंज व एटा से जुड़े लगभग 400 महाविद्यालय सम्बद्ध होंगे
 
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में परम्परागत पाठ्यक्रम के 
साथ-साथ कौशल विकास और अन्य रोजगारपरक विषयों की शिक्षा दी जाएगी
 
यह विश्वविद्यालय मण्डल के जनपदों के साथ-साथ
आस-पास के क्षेत्रों की विकास की धुरी बनेगा
 
डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य
विश्वविद्यालय की स्थापना से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा
 
प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2018 में डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की
सौगात उ0प्र0 को दी गई थी, इसके लिए 06 नोड तय किए गए थे, इसमें
अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट सम्मिलित
 
‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के तहत जनपद अलीगढ़ में ताले
एवं हार्डवेयर को चिन्ह्ति किया गया, डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की
स्थापना से अब अलीगढ़ की पहचान रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में होगी
 
मुख्यमंत्री ने जनपद अलीगढ़ में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 08 सितंबर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि आगामी 14 सितम्बर को यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से जनपद अलीगढ़ में डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास सम्पन्न होगा। उन्होंने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उनके नाम पर स्थापित किए जाने वाले इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मण्डल के जनपद अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा से जुड़े लगभग 400 महाविद्यालय सम्बद्ध होंगे।

 
मुख्यमंत्री जी आज जनपद अलीगढ़ में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में परम्परागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ कौशल विकास और अन्य रोजगारपरक विषयों की शिक्षा दी जाएगी। यह विश्वविद्यालय मण्डल के जनपदों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों की विकास की धुरी बनेगा। डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2018 में डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की सौगात उत्तर प्रदेश को दी गई थी। इसके लिए 06 नोड तय किए गए थे, इसमें अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट सम्मिलित हैं। अलीगढ़ नोड में लगभग 200 एकड़ भूमि डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु उद्यमियों एवं निवेशकों के लिए आरक्षित की गई है। 19 उद्यमियों एवं निवेशकों द्वारा लगभग 1500 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे सम्बन्धित भूमि के आवंटन की कार्यवाही के लिए यहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब तक जनपद अलीगढ़ विश्व में ताले एवं हार्डवेयर के लिए जाना जाता रहा है। ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के तहत जनपद अलीगढ़ में ताले एवं हार्डवेयर को चिन्ह्ति किया गया है। डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना से अब अलीगढ़ की पहचान रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में भी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आगमन न केवल राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के प्रति केन्द्र व प्रदेश सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि होगी, बल्कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मान देने का भी अवसर होगा।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय जहां एक ओर क्षेत्र के युवाओं के लिए अत्याधुनिक शिक्षा का केन्द्र बनेगा, वहीं डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर युवाओं को रोजगार एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ‘मेक इन इण्डिया’ के संकल्प को पूरा करेगा। 14 सितम्बर, 2021 को पूरे उमंग और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी का जनपद अलीगढ़ की धरती पर स्वागत किया जाएगा। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी की स्मृतियों को वर्तमान पीढ़ी के लिए स्मरणीय बनाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो रही है।
 
मुख्यमंत्री जी ने मण्डलवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां केे नागरिकों की राज्य विश्वविद्यालय की जो दशकों की मांग थी, उसे हमारी सरकार ने पूरा किया है। प्रधानमंत्री जी स्वयं यहां उपस्थित होकर डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय जनता को सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित जनता-जनार्दन को प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन मिलेगा।
 
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने 14 सितम्बर, 2021 के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा एवं गन्ना विकास मंत्री श्री सुरेश राणा उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए