Thursday, May 09, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

उत्तर प्रदेश

आज अयोध्या आएंगे संघ प्रमुख: संघ का पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शुरू, 45 प्रांत इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हो रहे शामिल

October 19, 2021 05:31 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 18 अक्तूबर: राष्ट्रीय स्वयं संघ की पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शाखा का शुभारंभ सोमवार सुबह ध्वजारोहण के साथ हुआ। पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए संघ के 45 प्रांत इकाईयों के करीब 500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं। पहले दिन इन कार्यकर्ताओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वे दो दिनों तक अयोध्या में प्रवास करने के साथ-साथ रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे।

इससे पूर्व सोमवार को राष्ट्रीय सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शारीरिक वर्ग की शाखा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कारसेवकपुरम में हुआ। बारिश की वजह से खुले मैदान की बजाए टेंट के नीचे स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक वर्ग के पहले दिन ध्वजारोहण कर संघ गायन हुआ। परिचय सत्र में सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया गया।

संघ की शारीरिक वर्ग शाखा में शामिल होने सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल सहित कई बड़े पदाधिकारी पहुंचे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मंगलवार सुबह तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। वे 19, 20 अक्तूबर को शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान देश भर से आए संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघ के विचार और उनके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देंगे।

शारीरिक वर्ग में दंड शिक्षा सहित किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा में स्वंय सेवक अपनी अहम भूमिका निभा सकें इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 5 वर्ष के बाद शारीरिक वर्ग अभ्यास का प्रशिक्षण होता है। जिसमें संगठनात्मक चर्चा होती है साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाएं तैयार होती हैं। यह शाखा कार्यकर्ता निर्माण और उनके विकास के लिए आयोजित की जाती है। मूल रूप से इस शाखा में जो फिजिकल एक्टिविटी है। उसका प्रशिक्षण किया जाता है। यह सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए नहीं बल्कि देश भर से कार्यकर्ताओं में चयन कर इस वर्ग में शामिल किया जाता है। कारसेवकपुरम में चल रहे वर्ग में मीडिया, पुलिस व नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

मंदिर निर्माण की प्रगति से भी रू-ब-रू हो रहे स्वयंसेवक
संघ के शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए कई प्रांतों से स्वयं सेवक पहुंचे हैं। करीब 100 पदाधिकारी अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। ये स्वयं सेवक वर्ग का हिस्सा बनकर खुश तो हैं ही सबसे ज्यादा खुशी इन्हें रामलला के दर्शन कर प्राप्त हो रही है। साथ ही ये मंदिर निर्माण की प्रगति से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। वर्ग में बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब सहित विभिन्न प्रांतों से स्वयं सेवक पहुंचे हैं। बिहार के एक स्वयं सेवक ने बताया कि राममंदिर निर्माण कार्य का दर्शन कर मन निहाल हो उठा है। सदियों के संकल्प की सिद्धि होता देख रहे हैं यह जीवन का परम सौभाग्य है।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए