Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 05 मार्च, 2024

March 04, 2024 05:30 AM

मेष

नयी जॉब की शुरुआत कर रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है। परिस्थितियों को सम्भालने में थोड़ी कठिनाई होगी। बड़े बुजुर्ग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें।

वृषभ

छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें। आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है। बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

मिथुन

अचानक आपको उच्च पद मिल सकता है। आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी गम्भीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशन्सा होगी।

कर्क

घर में नजदीकी सम्बन्धियों का आगमन होगा। घर की बातें कहीं बाहर न जायें इसका ध्यान रखें। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में लक्ष्य तय समय पर प्राप्त कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ आनन्द युक्त समय बितायेंगे।

सिंह

व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं। अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिये। पेट में मरोड़ उठने की सम्भावना है।

कन्या

व्यापार में जबरदस्त गति होने की सम्भावना है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है। अपने खर्चों का हिसाब रखें। जीवनसाथी से कड़वी बातें सुननी पड़ेगी। मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें।

 तुला

जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की सम्भावना है। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज पूरा दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

वृश्चिक

आपका ध्यान व्यर्थ गतिविधियों में जा सकता है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बढ़ा-चढ़ाकर दिखा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की सम्भावना है।

धनु

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विवाह योग्य जातकों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। नयी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

मकर

नकारात्मक वातावरण से बचने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाये रखें। मौसम में आये परिवर्तन के कारण कफ की समस्या हो सकती है। अकड़ू व्यवहार के कारण आपको परेशानी हो सकती है। लम्बी यात्राओं में जाना पड़ सकता है।

कुम्भ

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के वेतन बढ़ने की सम्भावना है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनन्दित हो सकते हैं। आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। आप दवाओं पर धन खर्च कर सकते हैं।

मीन

कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे।

Have something to say? Post your comment