Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 07 मार्च, 2024

March 06, 2024 12:09 AM

मेष

व्यवसाय में उन्नति काफी अच्छी रहेगी। काफी मजबूती के साथ निर्णय लेंगे। वैवाहिक जीवन मे परेशानियाँ बढ़ सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होगी। धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। रुका हुआ काम शुरू हो सकता है।

वृषभ

अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। किसी मित्र के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता की सलाह से लाभ मिल सकता है। दूसरों के सामने अपने मन की बातें शेयर न करें।

मिथुन

परिवार का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। आप अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का व्यवहार भी थोड़ा अपमानजनक हो सकता है। आज लोग आपके विरुद्ध कड़वी बात बोल सकते हैं। अनैतिक माध्यम से धन अर्जित करने से बचें।

कर्क

व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर बेहद सन्जीदा रहेंगे। अपने कार्यों को लेकर काफी आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पुराने गिले-शिकवे भूलने की कोशिश करेंगे। नया काम करने में आपको लाभ होगा।

सिंह

आपका मनोबल मजबूत रहेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल थोड़ा अशान्त हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान ढूँढने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

कन्या

प्रिय मित्रों से फोन पर बात होगी। बौद्धिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन की समस्याओं का निदान होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

 तुला

परिवार के लोगों का खास ख्याल करना पड़ेगा। कफ सम्बन्धी परेशानियों के कारण स्वास्थ्य कमजोर होगा। मौसम में बदलाव के कारण शरीर में थकान की अनुभूति होगी। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।

वृश्चिक

धर्म-कर्म में अच्छी ख़ासी रुचि लेंगे। लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम मे वृद्धि होगी। जॉब मे आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु

आज आप किसी से वायदा करने से बचें। नौकरी पेशा लोगों को अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं से अच्छी तरह से बात करें। धन के कारण परिवार में कलह हो सकती है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

मकर

आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने वाली है। इसके बावजूद आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मनोरञ्जन के कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा।

कुम्भ

वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर विश्वास की कमी रहेगी। अनजाने में की हुयी पुरानी गलती भारी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कोई फैसले लें। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिये। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन

सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भोग-विलास में वृद्धि होगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों जैसे योग और ध्यान आदि में रुचि लेंगे। धैर्य और मेहनत दोनों का अच्छा संयोजन रहेगा।

Have something to say? Post your comment