Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 08 मार्च, 2024

March 07, 2024 05:55 AM

मेष

व्यापारी वर्ग को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आज सत्यनिष्ठा और धैर्यपूर्वक दिन बिताने की सलाह दी जाती है। बॉस के साथ मजबूत सम्बन्ध स्थापित होंगे। बकाया धन आज वापस मिल सकता है। घर का माहौल भी सामान्य ही रहेगा।

वृषभ

किसी सामाजिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं। विद्यार्थी आज किसी नये कोर्स के प्रति आकर्षित रहेंगे। भविष्य को लेकर योजनायें बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तीर्थ यात्रा के विषय में कुछ योजना बना सकते हैं।

मिथुन

यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज यात्राओं से आपको बचना चाहिये। घर के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। विचारों की उधेड़बुन में दिन बीतेगा। भोग-विलास में धन का अपव्यय हो सकता है।

कर्क

जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अनुमान से अधिक अच्छी सफलता मिलेगी। व्यवस्थित और अनुशासित जीवनशैली का अनुसरण करेंगे। पूर्व में की गयी आपकी मेहनत आज रँग लायेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी चिन्ताजनक हो सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं।प्रतिद्वन्दियों के साथ विवाद हो सकता है। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत मिलेगी।

कन्या

आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी। सन्तान को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। मनोरञ्जन में धन खर्च होगा। परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिन्ता रहेगी। प्रेम-सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

 तुला

आज कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र का शेड्यूल अचानक बदल सकता है। आपको भी अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। काम में मन न लगने के बावजूद काम करना पड़ेगा।

वृश्चिक

नये क्रियेटिव आइडियाज से काम आसानी से पूरा कर लेंगे। यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में सन्तुलन रहेगा। लोग आपके उदार और विनम्र व्यवहार की काफी प्रशन्सा करेंगे। समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी।

धनु

लोग आपसे बात करके बहुत खुश होंगे। मन में किसी विषय विशेष के गूढ़ ज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना आज जरूरी होगा। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों को आज अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। काम उचित समय पर पूरे नहीं होंगे।

मकर

प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। व्यवसाय में साझेदारों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। एक साथ अनेक कार्य करने की कोशिश न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और समर्पण बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति या घर लेने के विषय में विचार हो सकता है।

कुम्भ

मन में नकारात्मक चिन्तन उत्पन्न होगा। घुटनों में तकलीफ बढ़ सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। अपने संकल्प और विचारों को लेकर शंका उत्पन्न होगी। नींद में कमी के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मीन

मित्रों से उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। शेयर मार्केट और लॉटरी आदि से फायदा मिल सकता है। चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करेंगे। धर्म-कर्म में आप विशेष रुचि लेने वाले हैं।

Have something to say? Post your comment