Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09 मार्च, 2024

March 08, 2024 05:56 AM

मेष

अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। लोग आपके साथ जुड़कर सम्मान का अनुभव करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। लोहे के व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। नये वस्त्र खरीदने का विचार बना सकते हैं।

वृषभ

मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमन्त्रण मिल सकता है। शाम को कुछ थकान महसूस होगी। अनावश्यक बयानबाजी करने से आपको बचना चाहिये। घर में लोग आपका अनादर कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बुरे स्वप्न आपकी नींद खराब कर सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य से भ्रमित न हों। आध्यात्मिक चर्चा से आनन्द प्राप्त कर सकते हैं। बॉस से ज्यादा बहस न करें। प्रेम सम्बन्धों को समय न दे पाने के कारण मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। अधिकारी वर्ग आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। पेट की समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। गुरु तुल्य व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आपको लाभ होगा।

सिंह

जॉब में उच्च पद प्राप्त करने के लिये प्रयत्न कर सकते हैं। जीवनसाथी की थोड़ी चिन्ता रहेगी। निजी रिश्तों के प्रति शंकालु न हों। धन को लेकर समस्या दूर होगी। व्यवहार कुशलता से कठिन स्थितियों को अनुकूल करने में सफल होंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में सन्तोष का भाव रहेगा। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। गूढ़ रहस्यों को समझने व जानने की इच्छा जागृत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। शरीर में चुस्ती-फुर्ती की कमी रहेगी।

 तुला

आज प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ नहीं है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको नुकसान होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सन्तान की जिद के कारण कुछ दुविधा में फँस सकते हैं।

वृश्चिक

अचानक आये खर्चों को लेकर असमन्जस की स्थिति में रहेंगे। बिना मन से काम करने के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपको शंकालु दृष्टि से देखेंगे। सम्पत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है।

धनु

आपके मनोबल एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बचत पर आप काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मित्र इसमें आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा।

मकर

रियल एस्टेट के व्यवसायियों को नकदी की थोड़ी समस्या हो सकती है। वाणी में मिठास अवश्य रखें। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं, तो आज संघर्ष करना पड़ेगा। दोपहर के बाद आपके कुछ काम अटक सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग अपने शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे।

कुम्भ

आपकी दिनचर्या बेहद अनुशासित रहेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपके नये मित्र आज बन सकते हैं। व्यापार में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा। फोन कॉल्स से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन

आज आपका दिन नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है। अनावश्यक व्यय होने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य सम्बन्धो को लेकर अनमने हो सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा आज शुभ नहीं है। जोश में आकर तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

Have something to say? Post your comment