Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 10 मार्च, 2024

March 09, 2024 06:34 AM

मेष

लम्बित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। व्यवसाय में सहयोगी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृषभ

व्यापार में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशन्सा होगी। मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। जो लोग आपके विरुद्ध थे, वे अचानक आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे।

मिथुन

विदेश में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। अपने काम को लेकर सतर्क रहें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लायें।

कर्क

आज किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में दखलन्दाजी न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय अवश्य दें। रक्तचाप और किडनी के रोगियों की परेशानी हो सकती है। तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी। विवाह को लेकर समस्या होगी।

सिंह

आपको आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।

कन्या

आपको आज ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें।

 तुला

अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में परिजन किसी बात से रुष्ट हो सकते हैं। अपनी धार्मिक वृत्तियों का प्रदर्शन ज्यादा न करें।

वृश्चिक

आज आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। गलत आदतों पर शीघ्रता से नियन्त्रण करें।

धनु

व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।

मकर

नये कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। सम्पत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है।

कुम्भ

आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। बॉस से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपनी दखलन्दाजी न करें। अपनी बातों को दूसरों से मनवाने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन

बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं।

Have something to say? Post your comment