Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 12 मार्च, 2024

March 11, 2024 05:53 AM

मेष

आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद बढ़ सकते हैं।

वृषभ

आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये।

मिथुन

आज प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आज बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा।

कर्क

कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन सन्तुष्ट रहेगा। परिजनों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें।

सिंह

दिन का शुरुआती भाग आपके लिये नकारात्मक रहेगा। किन्तु शाम को आपका मन शान्त हो जायेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।

कन्या

कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

 तुला

आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। आज किसी को धोखा न दें। मन में कुछ अभिनव प्रयोग करने की इच्छा होगी। रुके हुये बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है।

धनु

आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। नये भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी।

मकर

आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द नहीं ले पायेंगे। कुछ कमी व रिक्तता महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। प्रत्येक विषय पर आपको बिना माँगे राय देने से बचना चाहिये। घर में आज बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें।

मीन

आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। कार्य-स्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।

Have something to say? Post your comment