Friday, May 03, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 03 मई, 2024 कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 18 मार्च, 2024

March 17, 2024 07:24 AM

मेष

बेरोजगारों को आय के स्थायी स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। नयी परियोजनाओं पर निवेश काफी लाभप्रद सिद्ध होगा। जॉब में पदोन्नति के साथ ही स्थान-परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है। विरोधियों को हल्के में न लें। जीवनसाथी आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं, इसीलिये उस पर गौर अवश्य करें। आप तनाव रहित महसूस करेंगे।

वृषभ

किसी मामूली बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लक्ष्य के लिये आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सन्तान को लेकर आपको उत्तम लाभ होगा। यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। आज बासी भोजन का सेवन करने से बचें। पाचन की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मिथुन

आपके दृष्टिकोण में कुछ बदलाव उत्पन्न होगा। पुराने कर्जों को चुकाने के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यवसाय में काम की अधिकता के बाद भी काफी आनन्दित रहेंगे।

कर्क

स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिये। दूसरों के प्रति आपके मन में ईर्ष्या की भावना पनप सकती है। व्यर्थ के वाद-विवादों से आपको बचना चाहिये। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। खर्च अधिक होने से आपको बचत करने में परेशानी होगी।

सिंह

कोई रुका हुआ सरकारी काम शुरू हो सकता है। बॉस की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। परिजनों के साथ आप खरीदारी के लिये जा सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्ध शुरू होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। अपने अधिकारों का प्रयोग सावधानी रखें।

कन्या

नयी योजनाओं को आज आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिये। घर के लोगों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं। पहले किये गये निवेश से लाभ मिलेगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सन्तुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है।

 तुला

आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। व्यर्थ की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी महसूस होगी। युवा लोगों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा।

वृश्चिक

कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे छूट सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें आपको प्रभावित कर सकती हैं। नजदीकी लोगों द्वारा धोखा मिल सकता है। निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सर्वाइकल में दर्द की समस्या हो सकती है।

धनु

आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभायेंगे। आपके रुके हुये काम पुनः गति पकड़ लेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान मिल जायेगा।

मकर

कारोबार में आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। बिना सोचे-समझे अपनी बात किसी से न कहें। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक योजनाओं पर धन खर्च होगा। महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है।

कुम्भ

आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिये। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको किसी की गारण्टी लेने से बचना चाहिये। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

मीन

कार्यक्षेत्र और घर दोनों की जगह का वातावरण अच्छा रहेगा। धन की समस्या का निवारण होगा। बच्चे पढ़ाई में काफी व्यस्त रहेंगे। निर्णय लेते समय सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि दिल की भी सुनें। नयी परिस्थितियों के लिये स्वयं को तैयार रखें।

Have something to say? Post your comment