Wednesday, May 01, 2024
BREAKING
बेंजामिन नेतन्‍याहू होंगे गिरफ्तार? आईसीसी जारी कर सकती है अरेस्‍ट वारंट, ऐक्‍शन में आया इजरायल वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई परिसर की सिक्योरिटी, एक्टिव हुईं जांच एजेंसियां HP Board 12th Result 2024: बेटियां फिर अव्वल, परिणाम में पिछड़े सरकारी स्कूल सचेत रहें... तापमान में बदलाव से बिगड़ रही सेहत दैनिक राशिफल 01मई, 2024 Israel Hamas War: अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा हरियाणा लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, किले जैसे होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्ज छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत:खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप; मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें दैनिक राशिफल 30अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, 2024

April 18, 2024 05:26 AM

मेष

मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ

इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

मिथुन

विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर काफी निर्भर हो सकते हैं।

कर्क

व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही से बचें। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

सिंह

आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है।

कन्या

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

 तुला

परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश सकते हैं।

धनु

आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

मकर

आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और दिनचर्या अनुशासित रखें।

कुम्भ

अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं।

मीन

स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे।

Have something to say? Post your comment