Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-16अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 16, 2021 04:20 AM

मेष

परिजनों की चिन्ता हो सकती है। खर्चों को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। यदि निवेश की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल अभी रुक लें। करियर को लेकर मन विचलित रहेगा। छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। मन में सन्देह की भावना न आने दें।

वृष

सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बनायेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह का आपको करियर में लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन वाले कार्य आज कर सकते हैं।

मिथुन

शान्तिपूर्ण तरीके से आपके काम होंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखे। गृह कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। स्वच्छता का आपको ध्यान रखना चाहिये। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क

माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आक्रोशित होने के बजाय धैर्य पूर्वक निर्णय लेना आपके हित में होगा।

सिंह

धन उधार लेते समय दस्तावेजों और एग्रीमेंट आदि की पूरी जांच-परख कर लें। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा। भविष्य के बारे में आपको थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा। परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे। फोन के माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

कन्या

जॉब में अपनी उन्नति से उल्लासित रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाक़ात होगी। आज घर का माहौल बड़ा ही आनन्ददायक रहने वाला है। माता-पिता अपने बच्चों को विशेष समय देंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

तुला

अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। किसी महिला की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। नये व्यवसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। अपने खान-पान को हेल्दी रखें। अपना व्यवहार संयमित रखें।

वृश्चिक

सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। मित्रों के साथ हंसी-मज़ाक में समय बितायेंगे। दैनिक दिनचर्या काफी अनुशासित रखने का प्रयास करें। इसका लाभ आपको ऊर्जा में बढ़ोत्तरी के रूप में मिलेगा। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

धनु

कार्यक्षमता में कुछ कमी महसूस होगी। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अति आत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

मकर

आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दोस्तों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। जॉब को लेकर आधिकारिक यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। करियर को लेकर समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना है। आय के नये स्रोत बनेंगे।

कुंभ

प्रेम-प्रसंग को पर्याप्त समय देंगे। आपके मन में अच्छे और सतविचार उत्पन्न होंगे। ऑफिस में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी। अपने काम पर लगातार सुधार करते रहें। स्वरोजगार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अपनी रुचि के अनुसार ही काम करें तो अच्छा रहेगा।

मीन

कुछ लोग ईर्ष्या वश आपको गलत सलाह दे सकते हैं। बड़े भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपनी कमियों पर सुधार लाने का प्रयास करें। बनते कार्यों में विघ्न आने की सम्भावना है। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।

Have something to say? Post your comment