Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-17अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 17, 2021 06:22 AM

मेष

दुष्ट लोगों की संगत से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी। धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है।

वृष

नयी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिये। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने की सम्भावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्या दूर होगी।

मिथुन

अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। मौसम की वजह से एलर्जी व परेशानी होगी। बातचीत और कौशल का परिचय देंगे। आपकी कोई योजना उजागर हो सकती है। ऑफिस में आपका अपमान हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकअप अवश्य करायें।

कर्क

पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। आपकी सफलताओं की सर्वत्र चर्चा होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लम्बे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। धन को बचाने का प्रयास करेंगे। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें।

सिंह

व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जायेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन और चिन्तन करेंगे।

कन्या

सुस्ती और आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। गलतफहमी के कारण सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में अंधाधुंध निवेश न करें।

तुला

आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। आपको भोजन के लिये निमन्त्रण मिल सकता है। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिये। नयी स्किल्स सीखने के लिये बहुत अच्छा समय है। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें।

वृश्चिक

कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की सम्भावना है। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी।

धनु

फाइनेंस को लेकर परेशानी होगी। विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। मामा पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। रिसर्च सम्बन्धी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें। आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है।

मकर

जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें। आपके मन में नये-नये आइडियाज़ आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है।

कुंभ

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सन्तान की नौकरी सम्बन्धी परेशानी का समाधान होगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पायेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन

विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके तर्कों से प्रभावित होंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं। बड़े सरकारी ऑर्डर आपको मिलने की सम्भावना है।

Have something to say? Post your comment