Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-19 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 19, 2021 07:26 AM

मेष

घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें। आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

वृष

प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की सम्भावना है। अपनी कार्यशैली में आपको बदलाव लाने की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा।

मिथुन

व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी। मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिये दिन अनुकूल है। वैवाहिक सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं।

कर्क

नये सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

सिंह

कारोबार में कुछ नकदी की समस्या हो सकती है। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सन्तान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाये रखें। यदि शॉपिंग के लिये जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

कन्या

राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं। आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है। इसीलिये सजग बने रहना आपके लिये आवश्यक है। आज का दिन व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिये शुभ है। किसी को उधार में धन न दें।

तुला

आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विदेशों से आपको व्यापार के लिये अवसर मिल सकते है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया में आपके नये दोस्त बन सकते हैं। जो भी काम हाथ में लें उसे अधूरा न छोड़ें।

वृश्चिक

घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रेम सम्बन्ध अमर्यादित न हों इसका ध्यान रखें। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है।

धनु

कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिये अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों बाद आप आनन्दित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर

नये प्रोजेक्ट में आप काम शुरू कर सकते हैं। किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को नियन्त्रण में रखें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये। परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा।

कुंभ

निराशाजनक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सन्तान को करियर में सफलता मिलेगी।

मीन

अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर की सुख-शान्ति में असर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नये समझौते हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment