Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-30 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 30, 2021 04:23 AM

मेष

मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णयों के कारण परेशानी होगी। झूँठ बोलने के कारण आप फँस सकते हैं। व्यर्थ की उलझनों के कारण आप परेशान होंगे। पारिवारिक जीवन तनाव जनित हो सकता है। अपने मन की बातों को विश्वसनीय लोगों से ही शेयर करें।

वृष

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन है। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। लोग अपने मन की परेशानी आप से शेयर करेंगे। कारोबार में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आंतरिक राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। धर्म-कर्म में मन कम लगेगा। घर में अनुशासन बनाकर रखें। विश्वासपात्र व्यक्ति आपका भरोसा तोड़ सकता है। आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे।

कर्क

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को आज सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने से मन की चिन्ता दूर होगी। गोपनीय बातों को साझा करने से आपकी प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ सकता है।

सिंह

अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आपको काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। निजी सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी। छोटी-छोटी सफलताओं का भी पर्याप्त आनन्द उठायेंगे।

कन्या

किसी खास व्यक्ति के द्वारा की गयी आलोचना से मन दुखी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलायें अपने करियर को लेकर कुछ नया प्लान कर सकती हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में धार्मिक माहौल रहेगा।

तुला

अनुसन्धान सम्बन्धी गतिविधियों में आपका मन लगेगा। कुछ अध्यात्मिक अनुभव आपको हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। आज आपको अपना मन शान्त रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों से आपको चुनौती मिल सकती है। ससुराल पक्ष की कुछ चिन्ता रहेगी।

 वृश्चिक

आप अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। रोजगार के नये अवसर बनने की सम्भावना है।

धनु

दोस्तों के साथ गम्भीर विषयों पर आप चर्चा करेंगे। रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा हो जायेगा। पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शत्रु बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

मकर

ससुराल पक्ष के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दूर की यात्रा हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में काम का दबाव बढ़ेगा। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से नाखुश हो सकते हैं। सन्तान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ

प्रेमी जन से मनमुटाव हो सकता है। मौसम की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। गलत संगत से आपको बचना चाहिये। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन

धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। सम्पत्ति विवाद किसी की मध्यस्थता के कारण हल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक यात्रा करने के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रशंसा होगी।

Have something to say? Post your comment