Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-18 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 18, 2021 04:33 AM

मेष

अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। बवासीर के रोगियों को तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृष

व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे।

मिथुन

वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी और इष्टमित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार में गम्भीरता की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान की भावना में वृद्धि होगी।

कर्क

मनोरंजन सम्बन्धित कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। रुके हुये सरकारी कार्य आज पूरे हो जायेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा।

सिंह

प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। कानूनी मामलों में आज आपको नहीं फँसना चाहिये। कही-सुनी बातों पर सहसा विश्वास न करें। आज काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं इसलिये नये काम की शुरूआत न करें।

कन्या

घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धि से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे।

तुला

शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। भूमि-विवाद पुनः उभर कर आ सकते हैं। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप किसी काम को टालते हैं तो भविष्य में भी उसके टलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज आप वही काम करना पसन्द करेंगे जो आपका शौक बन गया हो। समझदारी पूर्वक स्थितियों को सम्भालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर निपटा लें। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें। शेयर मार्केट में पहले किया गया निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है।

धनु

वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। लेन-देन में की गयी जल्दबाज़ी आपको आर्थिक हानि पहुँचा सकती है। व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये।

मकर

व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। बुद्धि-विवेक से काम करना लाभकारी होगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे।

कुंभ

पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी। आवश्यक वस्तुयें गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे। जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिये। गर्मी की वजह से पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपको नये अनुभव मिलेंगे। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। भाई-बन्धुओं के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे।

Have something to say? Post your comment