Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-21 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

December 21, 2021 04:23 AM

मेष

ग्रह स्थिति आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर की सजावट और मंहगी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। जॉब में बदलाव के इच्छुक हैं तो दिन सुखद रहने वाला है।

वृष

किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको योगदान देने का अवसर मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा अपेक्षा न रखें। आज आपको मेहनत करते रहना चाहिये। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा।

मिथुन

उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यापार को लेकर कड़े निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नये सहयोगियों के मिलने से आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा।

कर्क

धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। वजन को नियन्त्रण में रखने के लिये खानपान में बदलाव करना पड़ेगा। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। आज प्रेमी जन को प्रपोज करने से बचें। शाम के समय आपके रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है।

सिंह

बच्चों की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता होगी। आज कुछ समय एकान्त में व्यतीत करना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। मौसमी बीमारियों से आपको सावधान रहना चाहिये।

कन्या

आज कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्या थी उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आपको भागादौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।

तुला

घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति के मामलों का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल रहेगा। बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक

धन की कमी के कारण कार्यों में जो गतिरोध था वह दूर होगा। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। नींद न पूरी होने के कारण थकान महसूस होगी। अपने मित्रों व नजदीकी लोगों की सफलता से थोड़े ईर्ष्यालु हो सकते हैं। इस कारण आप थोड़ी खिन्नता भी महसूस करेंगे। धैर्यवान रहें और नकारात्मक विचारों को ज्यादा महत्व न दें।

धनु

व्यवसाय को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। ऐसी स्थिति में वास्तविक मित्रों की पहचान होगी। परिजनों का व्यवहार भी आपके लिये कुछ खास नहीं रहेगा।

मकर

तकनीक और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के सहयोग से रुके हुये काम बन जायेंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अनुभवी लोगों से सलाह लेना बहुत शुभ होगा। जीवनशैली को व्यवस्थित करने का प्रयास करें।

कुंभ

आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध कर सकते हैं। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है। शेयर मार्केट से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन

कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रेम और साथ से हल्कापन महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन की अनबन दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

Have something to say? Post your comment