Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-23 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

December 23, 2021 04:37 AM

मेष

आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बॉस और अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले हैं। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल शानदार रहेगा। नये मित्र बन सकते हैं।

वृष

अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। सन्तान के व्यवहार से आपका मन हर्षित रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेनी चाहिये। कार्यक्षेत्र को लेकर यात्रा की योजना बनायेंगे। धन की कमी के कारण प्रोजेक्ट्स में बाधा आ सकती है।

मिथुन

प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहने वाला है। मेहनत से पीछे न हटें। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क

समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। विदेश में रह रहे मित्रों से मुलाक़ात होगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आप नया काम शुरू करने में झिझक की अनुभूति करेंगे। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। परिवार के लोग आपकी काफी खुश रहेंगे।

सिंह

प्रेम सम्बन्धों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करने से बचें। दूसरों के कार्यों की बजाय अपने काम से काम रखें।

कन्या

प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपके लिये दिन शुभ है। अपने स्वभाव में बदलाव करने की आवश्यकता है। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है।

तुला

दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखना उचित नहीं है। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद ऑफर किया जा सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक

अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े अहंकारी हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा फेरबदल करने के लिये दिन शुभ नहीं है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी करने का विचार बनायेंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना बन रही है।

धनु

अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। बदलते मौसम को लेकर थोड़ी समस्या होगी। पीठ और गर्दन में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना बन रही है। मित्र आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर

व्यापार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं पर्यटन के लिये जाने का विचार बनायेंगे। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। जल्दबाज़ी में गलत निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ

जॉब में आपका प्रभाव मजबूत होगा। सहकर्मियों का अनादर न करें। पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। कुछ रिश्तेदार आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल सकता है। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा।

मीन

अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। पुराना कर्ज चुकाने में आसानी होगी। प्रबुद्ध हस्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना बन रही है। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।

Have something to say? Post your comment