Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-02 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 02, 2022 06:49 AM

मेष

आज आप भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लोग आपसे ज्यादा की अपेक्षा रखेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी उदासीन रहेगी।

वृष

जीवनसाथी की चिन्ता हो सकती है। आसपास के लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें। दूसरों की परवाह करने के दबाव में स्वयं के हितों की अवहेलना न करें। किसी पर आँख-मूंदकर विश्वास न करें। व्यवसाय में आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन

आपकी आय में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। साझेदारी के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ायेगा। घर के लिये नये सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं। परिवार में मनोरञ्जन का माहौल रहेगा।

कर्क

घर का वातावरण काफी शान्त रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत जबरदस्त रहने वाला है। पुराने रोगों के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। जॉब में आप बदलाव करने का विचार बना सकते हैं।

सिंह

बिजनेस में विस्तार करने के लिये लोन लेने का विचार बनायेंगे। इसके लिये आपको दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। सभी काम अपनी देखरेख में ही करें। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। समाज में आपके आदर्शों की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा वर्ग के लोग आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

कन्या

यात्राओं के कारण थकान हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आज आप आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। यद्यपि आपके काम की गुणवत्ता में सुधार भी होगा। किसी रिश्तेदार के कारण मन विचलित हो सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिये बेहद शुभ है। काम का दबाव कम होने से आप सन्तुष्टि और आराम का अनुभव करेंगे। बॉस आपको कुछ पुरस्कार देने की बात कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने की सम्भावना बन रही है। कोई नया रचनात्मक कार्य करना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है।

वृश्चिक

पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। आज आप दिखावे में धन खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिये भी आज शॉपिंग की योजना बनायेंगे। व्यवसाय में कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है। आलस्य के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन मृदुभाषी होने के कारण आपके काम बनने की सम्भावना भी प्रबल है।

धनु

आज का दिन पिछले दो दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। बिगड़े हुये कार्य शाम तक अपने आप सुलझते नजर आयेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपको आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। इसीलिये उनको खुश रखना आपके लिये सबसे ज्यादा आवश्यक है। आप काफी सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

मकर

आज किसी भी स्थिति में ज्यादा क्रोधित न हों। इसके कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। परिवार के लोग किसी कारण आपके ऊपर क्रुद्ध हो सकते हैं। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यापारिक कारणों से आज पेमेंट के लेन-देन को भी थोड़ा सावधानी से करेंगे तो बेहतर होगा।

कुंभ

आज आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। रुके हुये काम आज प्राथमिकता से पूर्ण कर सकते हैं। व्यापार में आपके ग्राहक बढ़ने की सम्भावना है। शाम को मित्रों के साथ गप्पे लगाने के मौके भी मिलेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में निकटता बढ़ने से पुराने मतभेद दूर होंगे।

मीन

आज आपको कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। छात्र अपने करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पिता के साथ बहसबाजी हो सकती है। जबरदस्ती के विचारों से दूर रहें। आप कुछ नया सीखने के लिये प्रयास कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment