Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-03 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 03, 2022 05:44 AM

मेष

आज लोग आपको सुनना पसन्द करेंगे। आपका व्यवहार सभी के प्रति बहुत उदार रहेगा। बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपके अच्छे भविष्य की कामना भी करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। करियर को लेकर आप आज काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक पूजा-पाठ में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष

आज आप किसी अटके हुये कार्य के कारण काफी परेशान हो सकते हैं। तनाव के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें जो आपकी भावनाओं को उचित महत्व न देते हों। दाम्पत्य सम्बन्धों में मनमुटाव हो सकता है। आज योग और आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रूझान बढ़ने की सम्भावना है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आपको कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर मिलेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे सफलतापूर्वक अंजाम तक भी पहुँचा लेंगे। किसी तरह की विवादित परिस्थितियों से स्वयं को दूर रखें। यदि कहीं बाहर का भोजन ग्रहण कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। मौसमी बुखार की चपेट में आ सकते हैं।

कर्क

व्यवसाय की गति आज काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाहों से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दूसरों के साथ तालमेल बैठाने में कई बार थोड़ी परेशानी महसूस होगी। स्वयं की गलतियों को पहचानें और उसे दूर करने का प्रयास करें। जॉब में उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से सन्तुष्ट रहेंगे।

सिंह

पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा संवेदनशील रहेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ विवाह को लेकर चर्चा करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बिना माँगे किसी को सलाह देने से बचें।

कन्या

बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। सरकारी कार्य थोड़े उलझते हुये प्रतीत हो रहे हैं। सम्पत्ति के माध्यम से आपको धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ अपेक्षा से कम होगा।

तुला

जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बॉस आपको पदोन्नति दे सकते हैं। आप अपनी उपलब्धियों के कारण आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करें। आपको इसके दीर्घकालिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको एक साथ कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे।

वृश्चिक

आप किसी काम के अटकने के कारण थोड़े व्यथित हो सकते हैं। धैर्यवान बने रहें जल्द ही आपके सभी कार्य बनते नजर आयेंगे। धन कमाने के नये स्रोत बनने की सम्भावना भी प्रबल है। नव विवाहित जोड़े आज अपनी गृहस्थी को लेकर योजना बना सकते हैं। शाम के समय पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

धनु

आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। प्रेमी जोड़े वैवाहिक बन्धन में बंधने को लेकर योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। नये कारोबारी सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आज काम के साथ ही आप समाज को भी पर्याप्त महत्व देने वाले हैं।

मकर

मैनेजमेन्ट से जुड़े कार्यक्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके कारण सिरदर्द और थकान सी महसूस हो सकती है। आज आप जैसा चल रहा है बस उसे वैसा ही चलने दें। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। दूसरों के काम की ज़िम्मेदारी बिल्कुल न लें। घर का माहौल शाम के समय अच्छा रहेगा।

कुंभ

बच्चों की सफलता पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। ऐश्वर्य और विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। पुराने निवेश का लाभ आज आपको मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है।

मीन

नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलने वाली है। सभी जरूरी काम आप आज समय पर कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग आज परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहेंगे। अपनों से खूब प्रेम व सत्कार मिलेगा। छात्रों के करियर को लेकर दिन बड़ा भाग्यशाली है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment