Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-04 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 04, 2022 04:31 AM

मेष

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जायेगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।

वृष

सरकारी कार्य किसी कारण वश लम्बित हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं है। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्तों के बीच का तनाव कम होगा।

मिथुन

खानपान में असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी। जॉब में आप पूरा फोकस नहीं कर पा रहे हैं। हालाँकि पुराने अनुभवों का आज लाभ उठा सकते हैं। इसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।

कर्क

दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह

आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगायें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। लोग आपके कार्यों में गलतियाँ निकाल सकते हैं।

तुला

दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिये घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक

किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरञ्जक ट्रिप के लिये जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु

प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा सम्बन्ध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। आज धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत सम्बन्ध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है।

कुंभ

पैर दर्द व मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। कृषि कार्यों में नुकसान होने की आशंका है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। जॉब में आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। विदेशी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

मीन

शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिन्ता रहेगी। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment