Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-16 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 16, 2022 05:41 AM

मेष

आज आप पूरा दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। भविष्य को लेकर आप काफी आशान्वित रहने वाले हैं। ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिये दिन बहुत अच्छा है। करियर को लेकर कोई बड़ा व सार्थक निर्णय कर सकते हैं।

वृष

धन-सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। नये काम की शुरुआत करना आज ठीक नहीं है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी की आलोचना करने से बचें। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। प्रेमी जन को आज कोई वादा न करें।

मिथुन

आज बड़ी परियोजनाओं की प्लानिंग कर सकते हैं। विदेशों में जॉब और कारोबार के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध रोमांटिक रहेंगे। कुछ लोग आपके विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं।

कर्क

मित्रों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आज धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। अपनी कार्यशैली में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। जीवनसाथी से कहासुनी करने से बचें।

सिंह

दैनिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। IT और तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा।

कन्या

आप सबके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। इसके कारण आपका मान-सम्मान उसी अनुपात में बढ़ेगा। जीवनसाथी से बौद्धिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। धर्म के प्रति आप काफी समर्पण भाव रखेंगे। कारोबार में ज्यादा उदारता दिखाना उचित नहीं है।

तुला

पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। गूढ़ रहस्य के विषयों पर अनुसन्धान करने वालों को सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आपकी लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा।

वृश्चिक

महिलाओं को प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। गलत कार्यशैली के कारण कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। बीमार लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस में आपका काम बिगड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

धनु

अपनी बातों को मनवाने के लिये किसी पर दबाव न डालें। आपके व्यवहार से परिजन काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों के लिये दिन बहुत अच्छा है। रुके हुये काम को पूरा करने के लिये दिन उत्तम है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। शत्रु काफी कमजोर रहेंगे।

मकर

धर्म व पुण्य के प्रति आपके मन में श्रद्धा उत्पन्न होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। पेट में इन्फेक्शन की आशंका है। आज हल्का भोजन करना हितकर होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जल्दबाज़ी में कोई काम पूरा न करें।

कुंभ

व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। मित्रों पर अंधविश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। भोग-विलास पर आप धन खर्च कर सकते हैं।

मीन

पुराने रोग उभर सकते हैं। कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

Have something to say? Post your comment