Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-21 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 21, 2022 06:17 AM

मेष                                         

प्रेमी जन से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। बच्चे अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। बिजनेस में नये अनुबन्ध करने को लेकर सावधानी रखें।

वृष

अनजाने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन सावधानी पूर्वक करें। गूढ़ आध्यात्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे उद्योगों में घाटा हो सकता है। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक हो सकते हैं।

मिथुन

रुके हये कार्यों के शुरू होने से आपकी उन्नति होगी। आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित कर सकते हैं। व्यवसाय में अच्छे ग्राहकों के कारण आपके कारोबार में स्थिरता रहेगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्ग लोग आज पुराने अनुभवों का स्मरण कर प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह के लिये परिजनों को मनाने में आसानी होगी।

कर्क

कारोबार को स्थिर रखने के लिये उधार लेना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी रहेगी। डायबिटीज रोगियों की सेहत अच्छी नहीं रहेगी। तनाव युक्त परिस्थितियों से बचें। उटपटांग कार्यों में आपका मन उलझेगा। बेरोजगार लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष है। कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण होंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी।

कन्या

पर्यटन के लिये की गयी यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको गलत लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। स्वभाव में विनम्रता का भाव बनाकर रखें। कमर से निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर थोड़े आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि आपका विवेक हमेशा आपके पक्ष में रहेगा।

तुला

जॉब इंटरव्यू में आपको निश्चित सफलता मिलेगी। लोग आपकी विचारधारा से बहुत जल्दी प्रभावित हो जायेंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नवदम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। लटके हुये काम तेजी से पूरे कर लेंगे।

वृश्चिक

अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। निर्माण कार्यों में गति आयेगी।

धनु

अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। महिलाओं को आज काफी प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन लेते रहें।

मकर

इंश्योरेंस आदि में किया गया निवेश लाभकारी होगा। जॉब को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। आज अपनी बातों को अच्छी तरह रख नहीं पायेंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। कहीसुनी बातों पर त्वरित रिएक्शन न दें।

कुंभ

रूठे मित्रों को मनाने के लिये दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत से आपको अधिक अच्छे परिणाम मिल जायेंगे। पैतृक कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

मीन

गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। आयात-निर्यात सम्बन्धित कारोबार में वृद्धि होगी। बॉस आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment