Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-24 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 24, 2022 06:09 AM

मेष                                         

स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं। नि:स्वार्थ भाव से लोगों की मदद करेंगे। इसीलिये लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिये। जॉब में मनोयोग से काम करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

वृष

विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपकी योग्यता लोगों के सामने निखर के सामने आयेगी। लेकिन आप अपनी उन्नति से असन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक न हों। आज किसी से कोई वादा न करें।

मिथुन

परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने से लाभ होगा। कानूनी मामले अटकने की आशंका है। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क

परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पाने में आसानी होगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। शत्रु आपके सामने घुटने टेकते नजर आयेंगे।

सिंह

आपकी उलझनें दूर होंगी। पिछली गलतियों से सीखने के अवसर मिलेंगे। परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या

लम्बित सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग करेंगे। भूमि व सम्पत्ति को लेकर बाधा दूर होगी। मांगलिक कार्यक्रमों के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार में एकता और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। उधार लेन-देन के लिये समय उचित नहीं है। घर की साज-सज्जा में आप धन खर्च करेंगे। माइग्रेन के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये।

वृश्चिक

मनोरञ्जन का पूरा आनन्द लेंगे। जॉब में अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को ख्याति मिलेगी। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। शेयर मार्केट से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

धनु

जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। भोग-विलास और ऐश्वर्य पर धन खर्च करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। विदेशी स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होगा।

मकर

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नयी जगह पर आप घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम का लोग श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कुंभ

जॉब में सहकर्मियों से परेशानी का अनुभव होगा। पैरों में दर्द और थकान महसूस होगी। व्यवसाय में क्लाइंट्स के साथ रिलेशन खराब हो सकते हैं। इच्छानुसार काम करने से सफलता मिलेगी। बच्चों को बड़ों की डांट खानी पड़ेगी।

मीन

पुराना ऋण उतारने के लिये दिन उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह का पालन करें। व्यवसाय में ज्यादातर काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। प्रियजनों से मुलाक़ात होगी। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। नये विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment