Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-05मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 05, 2022 06:23 AM

मेष                                         

कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी सम्बन्धों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष

किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने शौक और मनोरञ्जन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन

मध्यान्ह के बाद सभी काम बिना बाधा के पूर्ण होंगे। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। जमापूंजी को किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बनायेंगे। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है।

कर्क

विदेशों में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेश में काम कर रहे हैं उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह

किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है। अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उन्हें दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें।

कन्या

बिजनेस को लेकर नयी प्लानिंग कर सकते हैं। नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में हास्य व मनोरञ्जन का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

तुला

परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक

मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु

अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यो में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं।

मकर

सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज आपको कई नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें।

मीन

प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन दिया जा सकता है। यदि आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment