Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-06मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 06, 2022 05:36 AM

मेष                                         

समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशान्ति दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।

वृष

बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।

मिथुन

नवीन कार्ययोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नयी शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक सन्तुष्टि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।

कर्क

किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह

आज घर के अधूरे छूटे कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में परेशानियाँ होंगी। आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं।

कन्या

कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। दाम्पत्य सम्बन्धों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है।

तुला

काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

वृश्चिक

प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णयों से नुकसान होगा। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या होगी। आपको सभी काम समय पर करने चाहिये। अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

धनु

निवेश के दौरान सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर समस्या होगी। वैज्ञानिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

मकर

वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। जाने-अनजाने में आपसे कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। महिलाओं को किचन में उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिये। अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नये सौदों को जांच परख कर ही करें।

कुंभ

आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी है। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिये। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में स्थायीत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन

प्रेम सम्बन्धों को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। नयी साझेदारियों के लिये आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता रहेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

Have something to say? Post your comment