Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-12 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 12, 2022 06:35 AM

मेष                                         

धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। दोस्तों के साथ आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपमें उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा रहेगी। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृष

अपने खानपान को संयमित रखें। फाइनेंस को लेकर अनावश्यक तनाव हो सकता है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। गृहस्थ जीवन का तनाव दूर होगा। आय के स्रोत थोड़े कमजोर रहेंगे।

मिथुन

स्वभाव में ताजगी बनी रहेगी। उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा मन में जागृत होगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर अपनी नीयत साफ रखें। व्यवसाय में सावधानी पूर्वक एग्रीमेंट करें।

कर्क

सोचे हुये कार्यों में विलम्ब हो सकता है। सोशल मीडिया पर गलत लोगों से दोस्ती न करें। मन की बातों को कहने में संकोच न करें। अपने व्यवहार को नियन्त्रित रखें। कार्यक्षेत्र की मशीनों के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है।

सिंह

अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप दोस्तों के साथ छुट्टी का प्लान कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप चतुराई पूर्वक निर्णय लेंगे।

कन्या

धन के मामले में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। रुके हुये काम को पूरा करने में अपना ध्यान लगायें। नये बिजनेस की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। अपने सम्पर्क का आप लाभ उठा पायेंगे।

तुला

अपनी कार्यप्रणाली को लेकर मूल्यांकन कर सकते हैं। आपके निजी जीवन में कुछ असन्तुलन हो सकता है। गूढ़ विद्याओं और रिसर्च में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के तनाव को अपने काम पर हावी न होने दें। वैवाहिक चर्चाओं में जल्दबाज़ी करने से बचें।

वृश्चिक

दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। बदलते मौसम को लेकर समस्या हो सकती है। शुभचिन्तकों की राय लेकर काम करना हितकारी होगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा होने की आशंका है।

धनु

घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोग आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये लोन ले सकते हैं।

मकर

परिवार में शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। छिपे हुये शत्रुओं की पहचान होगी। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति अवश्य लें।

कुंभ

कुछ लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रभावशाली लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दोस्तों के बीच किसी मामले को लेकर तकरार हो सकती है। सर्वाइकल और मांसपेशियों में जकड़न की समस्या होने की आशंका है।

मीन

मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपसे बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। छात्रों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। राजनीतिक लोगों को प्रतिद्वन्द्वियों के कारण परेशानी हो सकती है।

Have something to say? Post your comment