Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-16 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 16, 2022 03:50 AM

मेष                                         

मन में नये काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। सन्तान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

वृष

परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें।

मिथुन

तकनीकी के प्रति आप आज थोड़े शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें।

कर्क

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिये समय अवश्य निकालें।

सिंह

अच्छे लोगों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे।

कन्या

भूतकाल की बातों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। गर्मी के कारण त्वचा विकार हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में प्रलोभनों से बचें।

तुला

युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक

महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

धनु

विदेशों में रहने वाले परिजनों की चिन्ता हो सकती है। बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। जॉब में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पिता अपने बच्चों से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है। लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा।

मकर

आज आपका मन किसी कारण अप्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें। आज अपने मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

कुंभ

पारिवारिक सम्बन्धों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

मीन

मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। नये रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Have something to say? Post your comment