Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-18 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 18, 2022 04:40 AM

मेष                                         

अपने करियर को लेकर थोड़ा असन्तुष्ट रहेंगे। लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है। घर पर आज शान्तिपूर्वक समय बिताना उत्तम होगा। असामाजिक तत्वों से भय रहेगा। परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे।

वृष

पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक लम्बी छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ परिणामकारी है। स्पोर्ट्स और अन्य ललित कलाओं से जुड़े विषयों में विशेष रुचि ले सकते हैं।

मिथुन

चमड़ी में किसी तरह का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। आज आपको अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क

आज अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़ी बिक्री होने की सम्भावना बन रही है। गम्भीर विषयों के अध्ययन का प्रयास करेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऐसे रिश्तेदारों और मित्रों से बात हो सकती है जिनसे आपका सम्पर्क लगभग शून्य हो गया था।

सिंह

आज आपको कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। आज शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें इससे विवादों से बचे रहेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

कन्या

किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिये उचित होगा। आज सभी काम आपकी आशा के अनुरूप होते रहेंगे। व्यवसाय में पुराने अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे। स्वादिष्ट भोजन व व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के प्रति मन में गर्व की भावना उत्पन्न होगी।

तुला

व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत बातें फैला सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

वृश्चिक

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको पहले की गयी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहने वाला है। पुराना रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

धनु

आर्थिक दृष्टिकोण से आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये आज दिन अच्छा रहेगा।

मकर

विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं। लोग आपके ऊपर काफी भरोसा करेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करना उत्तम होगा। नयी जॉब को लेकर योजना बना सकते हैं।

कुंभ

खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर असन्तोष की भावना रहेगी। पुराना रुका हुआ काम आपको तनाव का अनुभव करायेगा। अपरिचित लोगों के कारण परेशानी हो सकती है। दिनचर्या थोड़ी असन्तुलित रहेगी।

मीन

आपके द्वारा लिये गये निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से कई विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। आप जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।

Have something to say? Post your comment