Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-25 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 25, 2022 12:39 PM

मेष                                         

बच्चों की पढ़ाई पर धन खर्च होगा। भरोसेमंद लोगों की सलाह आपको अवश्य माननी चाहिये। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आक्रामक होकर कोई भी कार्य न करें। विवाह से जुड़े मामलों का समाधान प्राप्त होगा। शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी।

वृष

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो सकती है। जिसके कारण सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है। एक से ज्यादा काम अपने हाँथ में न लें। परिवार की जिम्मीदारियों के कारण कुछ तनाव में रहेंगे।

मिथुन

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। दिन की शुरुआत काफी सुकून भारी रहेगी।

कर्क

परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। शेयर मार्केट में आप धन निवेश कर सकते हैं। गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। तकनीकी सम्बन्धी कारोबार में ध्यान देंगे।

सिंह

आज अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम सम्बन्धों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। विवाह के प्रस्तावों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

कन्या

त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। बड़े निर्णय लेते समय आपको आदर्शवादी होने से बचना चाहिये। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने से लाभ होगा। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। आज घर में चचेरे और ममेरे भाई-बहन आ सकते हैं।

तुला

पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा। बदनदर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आयेगी। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा हो सकता है।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोग नयी जॉब का विचार बनायेंगे। कारोबार में नयी डील कर सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। आज आपको भरपूर नींद लेनी चाहिये। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें। किसी अजनबी व्यक्ति से बहस हो सकती है।

धनु

विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। यात्रा सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों में आपका पलड़ा भारी रहेगा। किसी प्रियजन के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को चोट पहुँच सकती है। फालतू की गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें।

मकर

आपको नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मेहमानों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। गैस और एसिडिटी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बच्चों के व्यवहार से आप आनन्दित होंगे।

कुंभ

तय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। जूनियर्स के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल सुकून भरा रहेगा।

मीन

होटल व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। युवा प्रेमी आज डेट पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोग आज पार्टी के लिये जा सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

Have something to say? Post your comment