Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-26 अप्रैल, 2022

April 26, 2022 06:23 AM

मेष

समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। मनोरञ्जन का भी पर्याप्त आनन्द लेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी मदद मिलेगी। कारोबार को लेकर बड़े भाई-बहनों से उचित सलाह भी मिल सकती है। बच्चों के साथ से आपका मन आनन्दित होगा।

वृषभ

करियर को लेकर आप जिस अवसर की तलाश में थे वो आपको आज मिल सकता है। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर पैसा जमा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अपनी सोच को सदैव सकारात्मक बनाये रखें।

मिथुन

अपने आदर्शों को धन की तुलना में अधिक महत्व देंगे। परिजनों के साथ किसी विवाह कार्यक्रम का ज़िम्मेदारीपूर्वक हिस्सा बन सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में सुख की अनुभूति करेंगे। सन्तान की शिक्षा और योग्यता से काफी प्रभावित रहेंगे।

कर्क

जॉब में परेशानी की स्थिति निर्मित होगी। धन खो जाने की आशंका है। अपनी कमियों को दूसरों के सामने प्रकट न होने दें। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। त्वरित निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। दूसरों पर अपनी राय न थोपें। बिना वजह दूसरों के मामलों में न उलझें।

सिंह

व्यवसाय में नयी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में निकटता रहेगी। दोपहर के बाद कोई रुका हुआ सरकारी काम हो सकता है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विदेशों में रह रहे मित्रों से मुलाक़ात होगी।

कन्या

आपके सभी काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। IT और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त रहने वाला है। घर में बड़ों के साथ अच्छा संवाद रखें। इससे आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। कुछ लोग आपकी सफलता की राह में रोड़ा अटका सकते हैं।

तुला

छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। घर के सभी लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। बुद्धिमान मित्र आपको अच्छी सलाह देंगे। आप पूजा-पाठ और मन्त्र-साधना में समय बितायेंगे। मित्र और सहकर्मी आपकी काफी सहायता करेंगे। नये और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक

किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर परेशानी होगी। बच्चों पर अधिक रोक-टोक न करें। आपको व्यवहारिक निर्णय लेना चाहिये। अपने खानपान को हेल्दी रखें।

धनु

समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देना चाहिये। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपके कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करें। अपने आदर्शों को काफी महत्व देंगे।

मकर

स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लड़कियों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में भी गति देखने को मिलेगी। समस्याओं का हल निकालने की दिशा में तत्पर रहेंगे। परिवार में सब कुछ काफी अच्छा रहेगा।

कुम्भ

शान्त-चित्त होकर अपने भविष्य को लेकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं का मनोबल आपके सामने गिर जायेगा। प्रभावशाली लोगों से गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जॉब में बदलाव का विचार बनायेंगे।

मीन

आपको कुछ नकारात्मक खबर भी मिल सकती है। हर स्थिति में धैर्य बनाये रखें। जॉब को लेकर मन कुछ चिन्तित रहेगा। उधार को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें। निजी रिश्तों में पारदर्शिता रखें।

Have something to say? Post your comment