Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-31अक्तूबर, 2022

October 30, 2022 04:16 PM

मेष

नये कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दूसरे लोगों की मदद करेंगे। कारोबारी यात्राओं के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता होगी। अचानक धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ

अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित न हों। दोपहर के बाद काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मिथुन

अटकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

कर्क

सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। हाल में ही शुरू किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध रोमांटिक रहेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें।

सिंह

आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। फुटकर व्यापारी नये सामान की खेप मँगवा सकते हैं। आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। आप झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या

किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी मिल सकती है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में नये और क्रिएटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

 तुला

नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा।

वृश्चिक

आज का दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।

धनु

घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। आवश्यक कार्यों को दिन के तीसरे प्रहर में करना लाभप्रद होगा। व्यापार में स्थितियाँ सँभलती हुई प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मकर

किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। आपके व्यवहारकुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की सम्भावना है।

कुम्भ

करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनाये रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन

आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। आपके व्यवहार में आये परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। निकटस्थ मित्रों के साथ समय बितायेंगे। चुस्ती फुर्ती के लिये व्यायाम अवश्य करें। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment