Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-07 नवंबर, 2022

November 06, 2022 10:00 PM

मेष

आज व्यवसाय में तेजी रहेगी। पहले हुये नुकसान की आज भरपाई हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी। प्रभावशैली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृषभ

बेवजह के मामलों में आपको फँसने से बचना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान होने की सम्भावना बन रही है। सन्तान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन

प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। लवमेट्स प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नयी जॉब की शुरुआत हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आप बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन उसे करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सीनियर्स आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहेंगे।

सिंह

आज़ आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। व्यवसाय में आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

कन्या

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखायेंगे। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

 तुला

आज सुबह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा। बच्चे आपके प्रति आज्ञाकारी रहेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती हैं। कारोबार वृद्धि के लिये लोन ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिये। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। किसी नयी विधा का प्रयोग आप सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी।

मकर

अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना कम हैं।

कुम्भ

नवविवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग को लेकर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। घर के बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थल का आनन्द ले सकते हैं। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे।

मीन

शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा वर्ग गलत वृत्तियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है।

Have something to say? Post your comment